महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 1st सितंबर 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब अब नर्मदा और केतन कर रहे है अपने बच्चे को मिस।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या और महादेव से होती है। जहां विद्या आशीष को याद करती है और कहती है किसी भी तरह और जहां भी रहे सभी खुश रहे।
मोगरा की चाल
महादेव के पास विद्या आती है। जहां विद्या कहती है कि गलती उसकी थी लेकिन अब जो भी हुआ है उसमें कुछ किया नहीं जा सकता है। महादेव अपनी गलती के लिए शर्मिंदा होता है। जिसके बाद धीरज भी आशीष के साथ बचपन की यादों को याद करता है और रजी उसका साथ देती है क्योंकि मोगरा की वजह से आशीष भी आज घर से बाहर चला गया है। वही केतन पब नर्मदा को समझाने की कोशिश करता है क्योंकि, नर्मदा अपने बच्चे को मिस करती है और इस वजह से केतन भी इमोशनल हो जाता है। अगली सुबह मोगरा आशीष के लिए चाय लेकर आती है। जहां आशीष कहता है उसे ये सब नहीं चाहिए। मोगरा की नाराजगी अभी के लिए आशीष पर रहती है लेकिन लाजवंती एक बार फिर से अपना शातिर दिमाग लगाती है जहां आशीष को ब्लैकमेल करने के लिए कहा जाता है। अगली सुबह महादेव रजी के बारे में सोचता है क्या कुछ नहीं किया है उसने इस परिवार के लिए।।
महादेव की गिरफ्तारी
लाजवंती आशीष का फायदा उठाने के लिए मोगरा को कहती है और उसे तलाक के पेपर देती है। जहां, तलाक के पेपर को देखकर आशीष परेशान हो जाता है और लाजवंती कहती है कि, किस तरह से मोगरा को अपनी गलती का अहसास है जिसकी वजह से वो ये सब कर रही है।। आशीष मोगरा को ये सब करने के लिए मना करता है और मोगरा उसे वादा करती है वो दोनों ही जल्द से जल्द महादेव के घर चले जाएंगे। क्योंकि, परिवार से दूरी उन्हें भी अच्छी नहीं लग रही है। ऐसे में अब विद्या सुबह – सुबह पूजा करती है जिसे देखकर सभी खुश होते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव धीरज और केतन के खिलाफ मोगरा केस कर देती है। जहां बताया जाता है मोगरा को ससुराल में काफी परेशान किया जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

