34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 19th मई 2026 : महादेव हुआ आशीष से नाराज, रजी को हुई गलतफहमी

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 19th मई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव हो चुका है आशीष से नाराज।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव शादी की पूरी तैयारी कर लेता है। जिसके बाद अब लाजवंती रजी और नर्मदा से पूछती है दोनों का क्या चल रहा है ?

महादेव का झूठ

रजी बात को संभालती है और कहती है कुछ भी नहीं चल रहा है बस काम था जिसकी वजह से वो लोग बाहर गए हुए थे। लाजवंती काम अच्छा करने के लिए ही कहती है क्योंकि काम खराब हो जाएगा तो सही नहीं होने वाला है। शादी की मुहूर्त पर अब आशीष को सभी लोग कमरे में लेने जाते है। जहां धीरज और केतन को आशीष कमरे में नजर नहीं आता है लेकिन, उसका एक लेटर नजर आता है। जहां वो लिखता है कि आशीष ये शादी नहीं कर सकता है क्योंकि, उसकी जिदंगी में कोई और इसकी वजह से वो अब इस शादी को तोड़ रहा है। धीरज को ये सुनकर अजीब लगता है और बाहर जाकर वो सारी बात बता देता है। महादेव और विद्या का दिल पूरी तरह से टूट जाता है और किसी को भी समझ नहीं आता है वो क्या करे ? महादेव अपने आपको कमरे में बंद कर लेता है। जिसके बाद धीरज बाहर आकर अपने आपको समझाने की कोशिश करता है और रजी उसे बात करने के लिए आती है लेकिन, धीरज बार – बार मधु से बात करने की कोशिश करता है लेकिन नंबर ना मिल पाने के कारण कुछ बात बन नहीं पाती है।

आशीष का सच

रजी धीरज को संभालने वहां आती है और तब धीरज कहता है कि, वो भाग गए है अपनी मधु के साथ। रजी कहती है ऐसा नहीं हो सकता है। नर्मदा वहां आकर बताती है पापा ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया है। जिसके बाद महादेव के लिए सभी परेशान हो जाते है। महादेव के लिए लाजवंती कहती है कही कुछ हो ना जाए ? विद्या दरवाजा तोड़ देने की बात करती है। लेकिन, महादेव तब तक बाहर आता है और कहता है आशीष कही नहीं गया है सिर्फ अपने दोस्त के साथ गया होगा। अ जाएगा वो जल्द ही। धीरज मधु का पता लगाने की कोशिश करता है और उसके साथ गाड़ी में रजी भी बैठ जाती है। जिसके बाद अब रजी वापस से उस शो रूम में कॉल करती है और अपनी बातों में उलझा कर उसे नंबर निकलवाती है। धीरज और रजी दोनों ही मधु को मिलने के लिए कहते है जॉब के रिकार्डिंग वहां आते ही धीरज मधु से पूछता है उसका भाई है कहां ? मधु कहती है उसे कुछ नहीं पता है। उसने तो अब बात करना भी बंद कर दिया है। मधु की बातों पर सभी को विश्वास होता है। जिसके बाद दोनों घर आते है और धीरज अपना गुस्सा जाहिर करता है किस तरह से सब कुछ खराब हो गया है। आशीष को विश्वा न किडनैप किया होता है। जहां उसे एक बॉक्स में रखा होता है। ऐसे में अब, रजी शादी का कार्ड और लेटर दोनों ही देखती है और उसे समझ आ जाता है आशीष दादा किडनैप हुए है। दोनों अंदाजा लगाते है ये काम कौन कर सकता है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज यश को किडनैप कर लेता है। जहां उसमें और विश्वा में डील होती है कि, दोनों एक – दूसरे को छोड़ दे। आशीष अपने भाई के पास आ जाता है लेकिन, विश्वा अपने गुंडों से धीरज को कुछ देर बाद पिटवा देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here