34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 17th अप्रैल 2026 : सालों बात जेल से बाहर आया सिकंदर ? मोगरा और आशीष का रिश्ता हुआ पक्का

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 17th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी और नर्मदा लगाना चाहते है मोगरा का पता।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत घरवालों से होती है। जहां, सभी लोग खुशी – खुशी घर से निकल रहे होते है और कार में बैठते ही रजी को भानु का फोन आता है। भानु रजी से माफी मांगती है लेकिन, रजी कहती है बाद में वो बात करेगी। जिसके बाद रजी को देखता है और कार से उतरते ही धीरज रजी से पूछता है कि, क्या चल रहा है उसके और रजी के बीच ?

भानु की माफी

रजी कहती है भानु मां सिर्फ माफी के लिए कॉल की हुई थी। भानु यश के सामने इमोशनल हो जाती है और कहती है बेटी हमारी बदल गई है। भानु को समझ नहीं आता है पूरा परिवार कहां जा रहा है ? वही दूसरी तरफ महादेव मोगरा के घर के बाहर आता है और उसे घर के पता पूछता है सब उन्हें कोठरी की जगह बताते है लेकिन, महादेव कहता है उनका बंगला है। कोई इसे पहले कुछ भी कहता है मोगरा की मां वहां आ जाती है और महादेव उनसे कहता है कब से ये भाई साहब गलत एड्रेस बता रहे है। मोगरा की मां उस शख्स पर चिल्लाती है और कहती है नशा मुक्ति केंद्र से आए हुए टाइम नहीं हुआ है ? फिर भी तुम आ गए ? महादेव को ये सब चीजों पर ध्यान देने के लिए मोगरा की मां मना करती है और उन्हें अंदर बंगले में लेकर जाती है। मोगरा की मां इस बीच ही किसी को भी ये सब चीजों पर ध्यान देने से मना करती है और कुछ याद करती है कि, कितनी मुश्किल से उन्होंने घर के मालिक को बेहोश कर बंगले में ही बंद कर दिया है। घर में आते ही महादेव और उसके परिवार का स्वागत किया जाता है और नर्मदा, रजी घर दिखाने के लिए कहते है। जिसके बाद दोनों ही गृह देखते है और तभी दरवाजे से आवाजें आती है लेकिन जब खोलने की कोशिश की जाती है तो, वो दरवाजा मोगरा के पापा ने बाहर से बंद कर दिया होता है। घर में जिस तरह से समान फेंका होता है ये देखकर नर्मदा और रजी बहुत हैरान होते है। वही दूसरी तरफ, समान को लेकर मोगरा की मां कहती है टाइम नहीं मिलता है जिसकी वजह से समान बाहर रखा हुआ रहता है। मोगरा की मां ये दोनों से परेशान हो जाती है क्योंकि, दोनों ही जांच पड़ताल में कई सारे सवाल करती है। मोगरा की बहन अब घर दिखाती है जहां वो किचन में बेहोश शख़्स को भी देखती है।

रजी और नर्मदा का प्लान

मोगरा की मां और बहन वापस से उस शख्स को बेहोश करने की कोशिश करती है। जिसे नर्मदा और रजी की नजर ना जाए। महादेव मोगरा और आशीष को अकेले में बात करने के लिए कहता है और मोगरा वहां उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछती है। जहां आशीष इमोशनल हो जाता है और उसे मोगरा गले लगा लेती है। मोगरा असल में गले लगाती है इसलिए क्योंकि आशीष की नजर कही उसकी मां पर ना चले जाए। किचन में शक्श को बंद करते वक्त उसकी बहन पर आटा गिर जाता है और इस चीज के लिए सभी परेशान हो जाते है। रजी और नर्मदा को ये चीजें बहुत अजीब लगती है और महादेव दोनों की शादी डेट फिक्स कर देता है। जिसके बाद अब महादेव सभी को अपने काम पर फोकस करने के लिए कहता है। नर्मदा मां से कहती है कि, उसे शॉपिंग करना है इसलिए अब उसे बाजार जाना है। महादेव जाने के लिए कहता है क्योंकि, आशीष की शादी फिक्स हो गई है और अब वो सब कुछ अच्छा करना चाहता है। सभी के जाने के बाद रजी नर्मदा से कहती है कि, उसे अकेले रहने की जरूरत नहीं है। उसके साथ हर पल अब रजी है। मोगरा का सच सामने लाने के लिए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जेल से तीन साल बाद सिकंदर बाहर आया हुआ होता है। जहां वो अब मोगरा से मिलना चाहता है लेकिन, मोगरा के घर पर जभी वो आता है घर वाले काफी ज्यादा डर जाते है और तभी वहां नर्मदा और रजी भी आते है। सिकंदर दरवाजा खोलने के लिए कहता है लेकिन, कोई खोलता नहीं है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here