34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 16th मार्च 2026 : महादेव पर फूटा यश का गुस्सा, भानु ने किया ब्लैकमेल

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 16th मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब धीरज हो चुका है परेशान रजी की वजह से।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज से होती है। जहां, जहां धीरज और रजी में बहस होती है कि, किस तरह से रजी ने उसे खाने के लिए पूछा है और दोनों में बहस हो गई है।

विद्या हुई परेशान

घर में टेंशन का माहौल बना हुआ रहता है। जिसके बाद रजी को धीरज के घर में रहने का मन नहीं करता है। ऐसे में सोच लेती है जल्द से जल्द वो निकल जाएगी यहां से। जिसके बाद नर्मदा उसके कमरे में आती है कपड़े देने के लिए और उसे बड़ी होने का डर बताती है लेकिन नर्मदा समझती है बातों को और कहती है कि, उसे चिंता करने की बात नहीं है। कपड़े वो इसलिए लेकर आई है क्योंकि, वो भी अपने घर से कुछ लेकर नहीं आई है। रजी नर्मदा के खाने की तारीफ करती है और कहती है ऐसे ही उसे एक दोस्त की जरूरत है। वही दुसर तरफ, रजी कपड़ों में से दुप्पटा देखती है और बाहर जाने का सोचती है महादेव के मिल मे। घर से बाहर जाते हुए भानु रजी को देख लेती है और उसे समझ नहीं आता है कि क्या हुआ है अचानक ? भानु भी पीछे जाती है लेकिन यश उसे रोकता है और कहता है अचानक क्या हुआ है ? भानु कहती है रजी के जरिए अब महादेव के घर में डाका डालने का समय आ गया है। भानु और यश दोनों ही रजी का पीछा करते है। यश महादेव के मिल मे आकर महादेव को बुरा भला कहता है लेकिन महादेव इस बात का कोई भी जवाब नहीं देता है।

धीरज की परेशानी

विद्या अपनी बेटी को रजी को कमरे से बुलाने की बात करता है लेकिन, वो देखती है कि वो सो रही है जिसकी वजह से वो बाहर चली जाती है। रजी बाहर महादेव के मिल के यहां होती है और तभी धीरज वहां आता है और दोनों याद करते है कि, धीरज रजी को उठाने गया था तभी देखा उसने कि, रजी नहीं है यहां। जिसकी वजह से वो पीछा करते हुए यहां आ गया है। धीरज रजी को यहां नाटक करने से मना करता है और चलने के लिए कहता है। रजी अपने घर आती है और भानु उसे कहती है अपने घर आने के लिए। जहां वो धीरज की परमिशन भी लेती है। भानु से रजी माफी मांगती है और कहती है कि उसने जो भी किया गलत किया लेकिन आगे से वो सारी चीजों का ध्यान रखेगी। उसे चिंता नहीं करना चाहिए। भानु पानी तरफ से रजी को बुरी तरह से ब्लैकमेल करती है। जहां वो कहती है कि उसे अब महादेव के परिवार को बर्बाद करना होगा। वही रजी के घर में आते ही विद्या और धीरज पूछते है क्या हुआ है वहां ? रजी कुछ जवाब नहीं देती है। लेकिन विद्या धीरज को आराम से बात करने लिए कहता है। रजी बताती है कि, उसकी भानु मां को कितना दुख हुआ है उसके और विद्या की वजह से।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज और रजी के सुहागरात की तैयारी चल रही होती है। जहां, धीरज अंदर आता है और रजी को देखता है। जिसे देखते ही धीरज की नजर उस पर रुक जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here