33 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 14th अप्रैल 2026 : महादेव की हुई गिरफ्तारी ? कल्याण ने किया ब्लैकमेल

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 14th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी ने कल्याण के प्लान में दे दिया है उसका साथ।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी ओर धीरज से होती है। जहां रात भर रजी और धीरज दोनों ही सो रहे होते है। लेकिन धीरज की नजर सुई पर जाती है और वो रजी को बस के लिए कहता है क्योंकि, टाइम हो गया होता है।

महादेव की मजबूरी

मोगरा के साथ सड़क पर कई गुंडे बतमीज़ी करते है। जिसके लिए वो वहां कुछ गुंडों से लड़ती है और वही उसके मां – पापा भी आते है। जिसके बाद तीनों मिलकर गुंडों की जमकर पीटाई करते है। मोगरा का पूरा परिवार उसके लिए ऐसा रिश्ता देखना चाहता है जो बहुत ही अमीर खानदान से हो। जिसके लिए उसकी मां को एक लेटर मिलता है ये लेटर वही होता है जिस उत्सव में महादेव और उसका परिवार भी जाने वाला होता है। रजी और धीरज बस में बैठ जाते है। जहां धीरज का सर बार – बार रजी को लग रहा होता है। ऐसे में, अब धीरज ने अपनी सीट बदल ली होती है जिसे रजी को कोई दिक्कत न हो लेकिन तब तक वहां एक शख्स आकर रजी के साथ बैठने की कोशिश करता है और धीरज वहां सही समय पर उठा देता है। धीरज और रजी दोनों ही एकसाथ बैठ जाते हैं। कुछ दूर ढाबा आने के बाद रजी और धीरज दोनों फ्रेश होने के लिए उतर जाते है और बार – बार रजी को लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। इसलिए वो मुड़ कर देखती है रहती है कि, कौन है जो उसका पीछा कर रहा है ? मोगरा का पूरा परिवार इस उत्सव में अमीर बनकर जाने की सोचता है और ऐसा होता भी है। धोबी घाट से मोगरा और उसका परिवार कुछ कपड़े ले लेते है। जिसके बाद सभी लोग उत्सव में जाने की तैयारी करते हैं।

रजी और धीरज की परेशानी

महादेव अपने घर में सभी को सही समय पर तैयार होकर चलने के लिए कहता है क्योंकि, उसे अब ये बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। महादेव विद्या से कहता है ये करना आशीष के लिए जरूरी है क्योंकि, आशीष ही अभी जिदंगी में अकेला है। बाहर आते ही आशीष को महादेव अकेले में देखता है और आशीष को हिम्मत देता है कि, जिंदगी में कुछ भी हो जाए उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। महादेव और सभी लोग उत्सव में पहुंच जाते है। धीरज काफी समय से रजी का इंतजार करता है लेकिन, रजी बाहर आती नहीं है और उसे हर जगह धीरज ढूंढने लग जाता है जिसके बाद रजी सीधा आकर धीरज के सिर पर वार करती है। धीरज को समझ नहीं आता है रजी ने क्यों किया है उसके साथ ऐसा ? रजी के पीछे कल्याण होता है और वो याद करती है कि, किस तरह से वो वॉशरूम जा रही थी तो, कल्याण ने उसे देखा था और उसे धमकाया था क्योंकि वो ऐस नहीं करती तो, रजी को बेच दिया जाता। जिसकी वजह से अब रजी ने उसकी बात मानी और उसे कल्याण कुछ गुंडों के पास छोड़कर आता है और उसके गहने उसे दे देता है।

मोगरा का नाटक

मोगरा का परिवार टैक्सी से आता है लेकिन अब पैसे देने से मना कर देता है और ड्राइवर को धमकी दी जाती है अगर उसने कुछ भी बताने की कोशिश की तो, सही नहीं होने वाला है। जिसके बाद प्रोग्राम शुरू होता है और विद्या महादेव को देखती रहती है। महादेव ऐसे देखने की वजह पूछता है और वो बताती है क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है महादेव। महादेव कहता है अभी सिर्फ उसे आशीष पर ध्यान देना है। जिसके बाद आशीष का नंबर आता है और आशीष अपने काम के बारे में बताता है। मोगरा के परिवार को आशीष अच्छा लगता है और वो उन्हें लूटने का सोचते है। रजी अपने गहने लेती है और भानु की बात को याद करती है कि, किस तरह से भानु ने उसे प्यार से दिया था और अब उसे वो गहने किसी भी हालत में लेने होंगे। रजी गुंडों पर पत्थर से वार करती है और सबसे लड़ती है जिसके बाद वो गहने लेकर बाहर आ जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विद्या धीरज से गहने के बारे में पूछती है लेकिन, धीरज कहता है अभी तक मिले नहीं है और दोनों अभी तक साथ में भी नहीं है। भानु पुलिस को फोन करती है और है कहती है महादेव को गिरफ्तार करने के लिए। दूसरी तरफ आशीष के लिए मोगरा की मां महादेव से बात करती है। लेकिन विद्या कल बुलाने से मना करती है। महादेव को भानु के कहने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here