महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 12th मई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब लाजवंती और महादेव की वजह से है विद्या परेशान।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत लाजवंती से होती है। जहां, लाजवंती विद्या से फोन पर बात करती है जिसके बाद वो कहती है कि, उसे महादेव से बात करना है। क्योंकि कुछ चीजें क्लियर करनी है उसे।
मोगरा की चाल
विद्या उसे कहती है जो भी है वो उसे भी बता सकती है। लेकिन लाजवंती मना करती है और कहती है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है वो शांति से काम कर सकती है अपना। विद्या महादेव को फोन देती है। जिसके बाद महादेव से लाजवंती बताती है विद्या कल वहां आई थी रस्म करने के लिए। महादेव विद्या से पूछता है वो मोगरा के घर गई थी ? महादेव से विद्या हां कहती है जिसके बाद महादेव कहता है उसे अब जल्दी से ये रस्म करके हटा देना चाहिए़। जल्द से जल्द जिसके बाद वो शादी कर सके। वही अब महादेव सभी को ये काम करने के लिए कहता है। जिसके बाद सभी लोग शांत हो जाते है। आशीष मोगरा के घर आता है और उसे पैसे देकर जाता है जिसके बाद आशीष से मोगरा गले मिलती है और उसे चिंता करने से मना करता है। मोगरा और सभी लोग बहुत खुश होते है उनका प्लान कामयाब हो गया है। ऐसे में अब सभी लोग शॉपिंग करने का सोचते है। जहां मोगरा और विद्या का परिवार एकसाथ एक जगह ही मिलते है। इस खर्च में भी मोगरा और उसका परिवार प्लान करता है कि, सबसे ज्यादा और अमीर जैसे लोगों का खर्चा उसे करना है। लेकिन नर्मदा और रजी दोनों ही ये बात को समझ जाती है और खराब साड़ी पर महंगे टैग लगा देती है जिसकी वजह से और भी ज्यादा लाजवंती का खर्च बैठ जाता है।
लाजवंती का झूठ
इस बीच ही आशीष की नजर उसकी एक्स गर्लफ्रेंड पर जाती है। जिसे देखकर आशीष को अपना अतीत याद आने लग जाता है। आशीष मधु से इस बारे में पूछता है वो क्या करने यहां आई हुई है ? धीरज भी ये चीज देख लेता है और आशीष को शांत रहने के लिए कहता है क्यूंकि सभी परिवार वाले यही है। आशीष को मधु बताती है उसकी शादी टूट गई है और घर पर बोझ ना बनने की वजह से वो नौकरी करना चाहती है। रजी और नर्मदा का प्लान कही ना कही लाजवंती पर भारी गिर जाता है क्योंकि, बिल जिस भी साड़ी का बना हुआ होता है वो 3 से 4 लाख का बना हुआ होता है। लाजवंती और विद्या दोनो परेशान हो जाते है कि, किस तरह से दोनों इतना पैसा भरने वाले है ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नर्मदा के मम्मी – पापा मोगरा की तस्वीर को देखते है। जिसके बाद नर्मदा अपने पापा से पूछती है वो इतना परेशान क्यों हो गए थे ? नर्मदा के पापा बताते है इसकी तस्वीर उन्होंने देखी है और ये कोई और नहीं सिकंदर इसे प्यार करता था। नर्मदा और रजी ठान लेते है कि किसी भी तरह अब ये शादी होने से उन्हें रोकना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

