29.4 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 16th जुलाई 2026: महादेव और विद्या की बहस, नर्मदा की बढ़ी चिंता

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 16th जुलाई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी करती है धीरज की मदद उसके काम में।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां रजी अपने काम को लेकर धीरज को भी कहती है उसे आराम करना चाहिए और सभी को काम करना चाहिए।

केतन की परेशानी

रजी काम करने वाली जगह आती है। जहां धीरज को वो काम नहीं करने देती है लेकिन, वो खुद सारा काम करती है। ऐसे में विश्वा और यश रजी को देख लेती है और उसे आराम करने के लिए कहते है लेकिन, रजी कहती है उसे काम करना है। जिसके बाद अब रजी और धीरज को लेकर दोनों ही भला बुरा कहते है। ऐसे में धीरज की नजर रजी पर जाती है लेकिन रजी धीरज को कुछ नहीं कहती है कि किस तरह से यश और विश्वा दोनों ने उसे मिलकर परेशान किया हुआ है। वही अब धीरज को रजी घर लेकर आती है और उसे आराम करने के लिए कहती है। दूसरी तरफ अब विद्या और नर्मदा पापड़ को लेकर प्लान करते है और वापस से उस पापड़ वाली के पास जाते है। जहां वो कुछ बिज़नेस का आइडिया ले सकते है। पापड़ को लेकर विद्या कहती है उसे विद्या के साथ हाथ मिलाना होगा। जिसे वो घर – घर पापड़ बेच सकती है क्योंकि विद्या पापड़ बनाकर दे सकती है।

धीरज और रजी की नजदीकियां

विद्या और नर्मदा अपने ये काम के लिए खुश होते है। लेकिन, अब धीरज जिद्द करता है विश्वा और यश ने क्या कहा था उसे बताना होगा। क्योंकि रजी हर बार अपने परिवार का साथ देती है लेकिन, रजी कहती है जब उसे सब पता है तो क्यों बताना है ? दोनों की बहस के बाद धीरज दवाई लेकर आ जाता है। जिसके बाद अब धीरज और सभी लोग विद्या के बिजनेस का नाम ढूंढते है और विद्या अपने बिजनेस का नाम महादेव पापड़ रखने का सोचती है लेकिन, महादेव को ये बात पसंद नहीं आती है लेकिन विद्या कहती है ये उसके भगवान का नाम है। इसलिए वो यही रखेगी। ऐसे में अब नर्मदा और केतन को भी अपनी चिंता होती है। कैसे वो पैसे लेकर आयेगा? जिसके बाद अब महादेव को मोगरा भड़काने का काम करती है क्योंकि, मोगरा चाहती है परिवार टूट जाए। ऐसे में अब मोगरा महादेव से कहती है बिजनेस चालू होगा परिवार अलग हो जाएगा। सभी लोग अपना – अपना काम करेंगे सभी की शुरुआत होगी। कोई साथ नहीं रहना चाहेंगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विद्या के बिजनेस का समान घर में आता है। जहां, विश्वा घर में समान को फेंक देता है। ऐसे में धीरज और विश्वा में बहस हो जाती है और धीरज विश्वा को मारने की कोशिश करता है जिसके बाद अब विश्वा और बिजनेस को लेकर महादेव के मन में मोगरा बुरा भला कहती है और रजी हर बार अपने परिवार का ही साथ देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here