28.1 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 22nd जुलाई 2026:  महादेव और विद्या की मुश्किले, मोगरा की चाल हुई नाकामयाब

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 22nd जुलाई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव हो चुका है परेशान क्योंकि नहीं चाहता वो कि विद्या करे बाहर का काम।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव अब विद्या को लेकर सोचने में लगा रहता है और पापड़ उसे उठा कर देता है। महादेव कहता है अन का अपमान वो देख नहीं सकता है जिसकी वजह से वो ऐसा करता है।

विद्या की परेशानी

वही विद्या महादेव को मनाने की कोशिश करती है लेकिन महादेव बात नहीं करता है। रात भर में विद्या पूरा पापड़ का काम संभाल लेती है और अलग सुबह ऑडर के लिए पापड़ निकल भी जाता है। इस बीच महादेव को केतन उसके बाल को लेकर कहता है कि किस तरह से महादेव ने बाल रंगना छोड़ दिया है। महादेव को विद्या की याद आ जाती है और वो चाय छोड़कर वहां से चले जाता है। ऐसे में अब महादेव को छोड़कर घर के सारे लोग काफी ज्यादा खुश होते है कि किस तरह से विद्या ने पूरा अपना काम कर लिया है। वही अब विद्या चीजों को लेकर चिंता में रहती है और नर्मदा रजी मोगरा का मजाक बनाते है क्योंकि उसे लगता है उसका प्लान कामयाब हो गया है। ऐसे में नर्मदा रजी उसे बताती है कि बैग में उसे वो जहर का पैकेट मिला था। ये सुनकर मोगरा परेशान हो जाती है।

मोगरा का बदला

जिसके बाद रजी और नर्मदा अपना प्लान बताते है और कहते है उसका प्लान खराब हो गया है। इस बात को लेकर रजी मोगरा को वार्निंग देती है और कहती है चीजों को संभालने के लिए लेकिन, मोगरा अपनी चाल से बाज नहीं आती है और अपनी मां को ये सब बात बताती है जिसके बाद अब विद्या के लिए लाजवंती यश से बात करती है और टेम्पो रोककर उसमें जहर डालने के लिए कहती है। यश इस बात का बदला लेने के लिए तैयार हो जाता है। जहां ड्राइवर को गुमराह करने के लिए यश उस पानीपुरी खिलाता है और यश तब तक अपना काम खराब कर देता है। जिसके बाद धीरज को शक जाता है लेकिन वो कुछ कर नहीं पाता है। वही थोड़ी देर बाद विद्या को फोन आता है जहां, उसे पता चलता है उसके पापड़ खाकर सभी लोग बीमार हो गए है। बच्चों की तबियत खराब हो गई है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि,  विद्या को पुलिस लेकर जाती है। जहां रजी और नर्मदा उसे रोकने की कोशिश करते है। लेकिन पुलिस अपना काम करता है। ऐसे में अब मोगरा अपनी चाल के लिए खुश हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here