28.1 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 21st जुलाई 2026:  मोगरा ने बढ़ाई विद्या की मुश्किलों को, महादेव ने दी चेतावनी

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 21st जुलाई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या के काम को लेकर मोगरा ने चल दी है अपनी चाल।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत मोगरा से होती है। जहां मोगरा विद्या को इस ऑडर के लिए मना करती है। लेकिन मोगरा की बात ना सुनते हुए नर्मदा और रजी दोनों ही इस ऑडर के लिए तैयार हो जाते है।

विद्या की परेशानी

जहां वो कहती है ऑडर नहीं मिलेगा तो वो कैसे पूरा होगा ? ऐसे में विद्या ये ऑडर का काम लेती है और तभी महादेव घर में आता है। जहां उसे अकेले में विद्या से बात करनी होती है। विद्या को महादेव समझाता है कि जिसने भी उसे ऑडर दिया हुआ है वो मार्केट का जाना – माना शक्श है इसलिए उसे जो भी करना है सोच समझकर करना है। ऐसे में विद्या कहती है महादेव और विद्या दोनो में से कोई भी अलग नहीं है। वही दूसरी तरफ अब मोगरा को नर्मदा और रजी धमकाते है कि उसने इस बार अगर विद्या के काम को खराब किया तो उसके लिए सही नहीं होने वाला है। ऐसे में अब मोगरा ये सब बात अपनी मां को बताती है और लाजवंती ए चीज को खराब करने के लिए उसके घर खाना भेजने की बात करती है। ऐसे में रजी और नर्मदा समझ नहीं पाती है कि किस तरह से वो चीजों को संभाल पाएगी ?

केतन और नर्मदा की नजदीकियां

वही दूसरी तरफ लाजवंती विद्या से बात करती है और उसे अपना पूरा सपोर्ट करती है। जिसके बाद अब विद्या के लिए और पूरे परिवार के लिए खाना आता है। लेकिन मोगरा से पहले वो खाने को रजी और नर्मदा हाथ में लेते है और मोगरा को ही खाना खाने के लिए कहते है। ऐसे में नर्मदा और रजी को समझ नहीं आता है कि किस तरह से ये लोग चाल चलने की कोशिश कर रहे है ? वही ऑडर के लिए नर्मदा और रजी दोनों ही तैयारी करते है और नर्मदा केतन के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। वही दूसरी तरफ मां की दी हुई दवाई को मोगरा अपने बैग से निकाल लेती है। जिसके बाद अब नर्मदा और केतन के कमरे में रजी और धीरज आते है। लेकिन डर की वजह आ केतन पर गलती से पूरा आटा गिर जाता है। जहां सभी लोग केतन का मजाक बनाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि,  अचानक से विद्या को फोन आता है और उसे पता चलता है कि विद्या के पापड़ खाते ही सभी बच्चे बीमार पड़ गए हैं। जिसके बाद पुलिस विद्या को गिरफ्तार करने आती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here