महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 2nd सितंबर 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा और रजी हो चुके है परेशान।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा होती है। जहां विद्या को नर्मदा शांत करवाती है क्योंकि विद्या को लगता है घर में कोई ना कोई मुसीबत आज भी आने वाली है।
मोगरा की चाल
ऐसे में अब नर्मदा काफी ज्यादा परेशान होती है और तब तक घर में पुलिस आ जाती है महादेव, धीरज और केतन को गिरफ्तार करने के लिए। ऐसे में विद्या को बताया जाता है मोगरा और उसके पति शोषण का मामला दर्ज किया है। क्योंकि इस घर में उसे परेशान बहुत किया जाता है। विद्या झूठ इस बात को बताती है और कहती है नर्मदा और रजी को परेशान किया गया है। क्योंकि, मोगरा ने नर्मदा के बच्चे की जान ली है। रजी को मारने की कोशिश की है। पुलिस कोई भी बात सुनती नहीं है और नर्मदा को शांत रहने के लिए कहती है। जिसके बाद घर में मोगरा और आशीष आते है। ऐसे में आशीष भी मोगरा के इल्जाम को सच बताता है और याद करता है लाजवंती और मोगरा ने किस तरह से चीजों को किया है और केस करने के लिए मोगरा ने किस तरह से आशीष को मनाया है क्योंकि आशीष भी इस चीज के लिए तैयार नहीं था।
महादेव की गिरफ्तारी
घर के बाहर लाजवंती और यश दोनों ही अपने प्लान को लेकर एक – दूसरे से बात करते है और कहते है महादेव के साथ यही होना चाहिए था। वो उसके ही लायक है। ऐसे में अब महादेव और दोनों भाइयों को लेकर जाया जाता है। जिसके बाद अब आशीष विद्या को घर में आने देने के लिए कहता है जिसे चीजें ठीक हो जाएगी लेकिन ऐसा होता नहीं है और विद्या बदले में उसे घर के बाहर ही रहने देने के लिए कहती है। क्योंकि आशीष ने जो भी किया है सही नहीं किया है। वही अब रजी पुलिस को अपनी बात समझाती है लेकिन पुलिस समझने को तैयार नहीं होती है। जिसके बाद वो खुद ही चाभी से जेल को खोलने की कोशिश करती है लेकिन, विद्या उसे शांत करवाती है और उसे ये सब से दूर रहने के लिए कहती है क्योंकि महादेव के लिए वो कुछ ना कुछ करेंगे।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, उत्तम सूरी को अपना वक़ील बनाने की कोशिश मोगरा और आशीष करते है। जहां, महादेव के परिवार के लोग भी उनसे ही उम्मीद लगाते है। ऐसे में नर्मदा और रजी दोनों की ही चिंता बढ़ जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

