27.9 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 13th जुलाई 2026: महादेव और विद्या की बहस, धीरज ने दिया मां का साथ

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 13th जुलाई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव और विद्या में हो रही है बहस।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या से होती है। जहां, विद्या काफी ज्यादा परेशान रहती है अपनी नौकरी की वजह से वही दूसरी तरफ अब केतन को बार – बार अपने घर की चिंता होती है।

केतन की परेशानी

क्योंकि जिस तरह से मोगरा ने बात कही थी वो बात अब केतन को परेशान कर रही होती है। ऐसे में अब केतन अपने पापा से सैलरी के बारे में बात करना चाहता है। जिसकी वजह से अब केतन को महादेव कहता है घर की बात है तो घर पर जाने के लिए। लेकिन केतन बता देता है कि उसे भी सबकी तरह कुछ पैसे चाहिए जो हर महीने काम के मिलने चाहिए। महादेव जब तक कुछ कह पाता तब तक मोगरा का फोन महादेव को आता है और महादेव को मोगरा विद्या के नौकरी के बारे में बताती है। जिसे लेकर घर आने का फैसला महादेव लेता है।

मोगरा की साजिश

घर पर धीरज विद्या को उसकी नौकरी का समझाता है। लेकिन जब तक विद्या कुछ फैसला करती तब तक मोगरा अपनी चाल चुकी थी और घर आते ही विद्या पर महादेव का गुस्सा फूट जाता है। जहां वो कहता है कि, विद्या को सिर्फ और सिर्फ घर संभालना चाहिए ना कि बाहर नौकरी। नौकरी विद्या को नहीं मिली है ये बात विद्या महादेव को बता देती है लेकिन वो जल्द ही ये काम करेगी ये बात की भी चेतावनी वो देती है। महादेव और विद्या की बहस में अब केतन पर भी महादेव का गुस्सा फूट जाता है। जहां केतन को कहां जाता है कि, वो घर का सदस्य है इसलिए नहीं तो बाहर कुछ भी पैसे नहीं दिए जा सकते है उसे विद्या बच्चों पर गुस्सा करने के लिए मना करती है। जिसके बाद अब नर्मदा अपने पति का साथ देती है। महादेव को विद्या चैलेंज करती है जल्द से जल्द वो कुछ ना कुछ काम करेगी। महादेव कहता है इसमें कोई भी उसका साथ नहीं देगा। लेकिन तब तक धीरज अपनी का सहारा बनता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव विद्या से नौकरी के बारे में पूछता है वो कहां जा रही है ? जहां विद्या कहती है कि, घर में हिस्सा देने की उसने बात की थी। आज वो वही करने जा रही है। धीरज और रजी दोनों इस बात को देखते है और ठान लेते है कि, दोनों को वो एक करके रहेंगे।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here