29.1 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 26th जून 2026: मोगरा की चाल हुई नाकामयाब, धीरज को हुआ रजी पर विश्वास

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 26th जून 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी ने अपनी चाल दी है मोगरा के खिलाफ।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत मोगरा से होती है। जहां, मोगरा अपनी मां से कहती है जल्दी से पापा को घर से निकालना होगा क्योंकि सभी आ रहे है। वही रजी विद्या को कहती है वो सब जल्दी ठीक कर देगी।

मोगरा का नाटक

जिसके बाद रजी विद्या के साथ बैठती है और नर्मदा पूरी कोशिश करती है कि दोनों की गलफहमी दूर हो जाए। वही अब दूसरी तरफ घर आते ही मोगरा के पापा यश को भटकाने की कोशिश करते है लेकिन वो हिलता तक नहीं है। जिसके बाद विश्वा आता है और उसे पता चलता है कि किस तरह से खुली आंखों से सो रहा था। ऐसे में मोगरा के पापा वहां से चले जाते है। जिसके बाद अब मोगरा का पूरा परिवार वहां से चले जाता है। धीरज को लगता है कही ना कही कोई तो है घर में लेकिन, सत्तू ऐसा करने से मना करता है और उसे कहता है कि अब देर हो गई है उसे घर में चलना चाहिए। जिसके बाद अब घर में आते ही मोगरा की आशीष तारीफ करता है कि, कितनी सुंदर वो लग रही है। इतने देर में आशीष देखता है कि, घर में चोरी हुई है।

रजी पर लगा इल्जाम

घर में चोरी होने के बाद मोगरा घर के सभी लोगों को बुलाती है सिर्फ महादेव और विद्या को छोड़कर। जहां अब धीरज और आशीष दोनों ही मिलकर सोचते है और देखते है घर में चोरी हुई कैसे है ? ऐसे में मोगरा सबुत पर सबूत देती है कि घर के किसी सदस्य का ये काम है क्योंकि, ये कोई आसानी से नहीं कर सकता है सभी लोग हॉल में जाते है और हॉल में विद्या आती है लेकिन सभी लोग उसे बात छिपाते है और रजी पर मोगरा इल्जाम लगाती है कि किस तरह से ये हरकत वो कर सकती है। लेकिन इस बार धीरज रजी का साथ देता है और कहता है कि रजी ऐसा काम नहीं कर सकती है। जिसके बाद अब रजी के कमरे की तलाशी की बात होती है और तलाशी ली जाती है। जहां अब रजी के अलमारी से साबुन की चाभी का छाप होता है। लेकिन धीरज का विश्वास खत्म नहीं होता है। ऐसे में अब रजी कहती है पुलिस को तो बिल्कुल फोन करना चाहती लेकिन सबसे पहले उसके फोन पर अम्मा का फोन आ रहा है वो उठाना चाहिए। जिसके बाद मोगरा फोन उठाती है और उसे पता चलता है कि, मोगरा के पापा को पुलिस ने पकड़ लिया है चोरी के इल्जाम में।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नर्मदा और रजी का प्लान कही ना कहीं कामयाब होता नजर आ रहा होता है। जहां एक बार फिर मोगरा लगाती है रजी पर इल्जाम लेकिन इस बार रजी सभी घरवालों को देती है सबूत कि चोरी किसने की है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here