28.1 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 2nd जुलाई 2026: विद्या और महादेव के उलझे रिश्ते, धीरज ने मांगी माफी

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 2nd जुलाई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा कर रही है रजी और धीरज से माफी मांगने की कोशिश।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत मोगरा से होती है। जहां मोगरा अपनी मां को कुछ करने के लिए कहती है क्योंकि, मोगरा की इज्जत इस घर में नहीं रहेगी।

मोगरा का ड्रामा

दूसरी तरफ अब नर्मदा को केतन का फोन आता है और धीरज से बात करने के लिए कहा जाता है। केतन धीरज से नहीं बल्कि महादेव से बात करवाता है और धीरज अपने पापा को कहता है सब ठीक है। विद्या को धीरज फोन दे देता है लेकिन महादेव को कहते हुए सुन लेती है विद्या की उसे विद्या से बात नहीं करनी है बात सिर्फ धीरज से करनी है। धीरज घर का हालचाल बता देता है। जिसके बाद अब धीरज पर रजी गुस्सा करती है कि वो क्या करने की कोशिश कर रहा है ? धीरज का ये प्लान उसे अच्छा भी लगता है और रजी कहती है बेकार प्लान है इसका। वही अब धीरज मिल जाना चाहता है और सत्तू के साथ जाता है लेकिन नर्मदा सत्तू को दूसरा का देती है और कहती है धीरज को रजी के साथ जाना चाहिए।

धीरज का सच

धीरज रजी को चैलेंज देता है कि उसे नहीं जाना चाहिए वो नहीं कर पाएगी। रजी इस चैलेंज की वजह से जाती है और धीरज की मदद करती है। नर्मदा को टिफिन पैक करते हुए मोगरा देखती है और उसकी मदद करने का सोचती है लेकिन नर्मदा आशीष का ख्याल रखने की बात करती है और उनका मन ना दुखे ऐसा कोई काम करने से मना करती है। नर्मदा को मोगरा सबक सिखाने की बात करती है। ऐसे में धीरज चावल की बोरी लेने जाता है और अचानक से रजी को लेकर वो गिर जाता है। इस दौरान दोनों के बीच रोमांटिक मोमेंट देखने को मिलता है। जहां नर्मदा दोनों की मदद करती है और खाना खाने के लिए कहती है लेकिन प्लेट लाना वो भूल जाती है जिसके बाद अब नर्मदा उसे एक साथ खान के लिए कहती है और रजी कहती है वो समझ गई है नर्मदा क्या करने की कोशिश कर रही है। गुस्से में रजी वहां से जाना चाहती है और धीरज उसे रोकता है। रजी कहती है एक बार उसने सॉरी तक नहीं बोला है। जब कि धीरज याद करता है किस तरह उसने रात को सॉरी कहा था। ऐसे में विद्या सपना देखती है कि, महादेव सब्जी लेने गाड़ी से उतरा हुआ है और अब उसका अचानक से एक्सीडेंट हो जाता है। जिसके बाद उसका नींद टूटता है और अब विद्या सभी को फोन करने की कोशिश करती है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नर्मदा मोगरा से अपनी गलती सुधारने के लिए कहती है। जिसके बाद नर्मदा मोगरा से विद्या को सच बताने के लिए कहती है और ऐसे में अब नर्मदा मोगरा को विद्या के पास लेकर आती है सच बताने के लिए। मोगरा कहती है उसे विद्या और देव के रिश्ते की हालत उसकी वजह से हुई है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here