महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 29th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव हो चुका है परेशान क्योंकि टूटने जा रहा है आशीष का रिश्ता।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां पूरा परिवार मोगरा के परिवार से मिलने की तैयारी करता है। वही मोगरा का परिवार आता है और धीरज रजी के बारे में पूछता है। महादेव कहता है कि, कॉलेज था उनका दोनों वही है।
भानु का बदला
नर्मदा मोगरा से बात करने का बहाना देखती है। जहां, वो मोगरा को कहती है उसका नेकलेस ढीला हो गया है। नर्मदा मोगरा के पास आती है। जिसके बाद मोगरा से नर्मदा कहती है सिकंदर से उसे क्या बता हो रही है ? क्या वो मिली थी ? मोगरा ये सब के लिए कहती है अब उसे कोई मुलाकात नहीं हुई है। जिसके बाद नर्मदा बताती है सिकंदर जिस तरह से ऐसा कर रहा है उसे लगा कुछ ना कुछ तो हुआ है। महादेव अब सभी को अंदर चलने के।लिए कहता है। मोगरा कहती है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, अब सब कुछ ठीक हो गया है। नर्मदा के बंगले के बारे में पूछती है। महादेव अब सभी को अंदर बुलाता है और मोगरा की मां भी मोगरा को अंदर आने के लिए कहती है। शादी के डेट को लेकर लाजवंती नई चाल चल जाती है। जहां उसने पहले से ही पंडित जी को 15 दिन बाद का मुहूर्त निकालने के लिए कहा है। जिसके बाद अब सभी सुनकर हैरान हो जाते है। लेकिन महादेव कहता है जैसा सभी को ठीक लग रहा है वैसा करते है। लाजवंती अपनी रईसी दिखाने के लिए शादी खर्चा खुद करने के लिए कहती है लेकिन, महादेव मना करता है और कहता है वो सिर्फ अपने साइड की चीजों को देख सकते है। लेकिन लाजवंती सभी चीजों का एडवांस पेमेंट करने की बात करती है। जिसके बाद अब महादेव मान जाता है। आशीष और मोगरा के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। सभी लोग इस चीज का मजा लेते है। वही धीरज हर जगह नौकरी देख रहा होता है लेकिन उसे कही मिलता नहीं है। जिसके बाद धीरज को पानी के गैलन रखने का काम मिलता है। इस गैलन को रखते वक्त धीरज को अपनी मेहनत याद आ रही होती है।
आशीष का टूटा रिश्ता
नर्मदा लाजवंती को सभी के नंबर दे देती है जिस भी इंसान से शादी का काम करवाना है। वही, दूसरी तरफ नर्मदा ये भी देखना चाहती है क्या सच में वो ये काम करने वाली है ? शादी की डेट फिक्स कर सभी लोग वहां से चले जाते है। जहां विद्या को लगता है कि, उसने धीरज को देखा है लेकिन नर्मदा कहती है वो यहां कैसे होगा ? वो बाहर कॉलेज में होगा अभी ? वही लाजवंती से मिलने के लिए भानु आती है। शुरुआत में भानु की बातों पर लाजवंती ध्यान नहीं देती है। लेकिन, जब धीरज और रजी की चोरी की बात सामने आती है दोनों को।ही बहुत अजीब लगता है। ये बात बताकर भानु वहां से चली जाती है। अगली सुबह घर आते ही विद्या रजी और नर्मदा को साड़ी दिखाती है क्योंकि, कुछ चीजें मोगरा के घर भी जाने वाली है। जिसके बाद अब मोगरा के लिए आशीष भी समान देखता है। नर्मदा और रजी एक – दूसरे के लिए परेशान होते है क्योंकि, दोनों को ही मोगरा पर शक होता है लेकिन चाहकर भी कोई कुछ कह नहीं सकता है। भानु घर में आती है और मैडी को परफ्यूम मारते हुए देखती है जिसकी वजह से उसका गुस्सा बढ़ जाता है और मैडी को वो बुरा भला कहकर वहां से चली जाती है। महादेव के मिल पर लाजवंती और उसका पति आता है। जहां, वो महादेव को बुरा भला कहती है और कहती है भानु ने उसे रजी और धीरज के गहने चोरी के बारे में बताया है। यहां वो सभी लोग आए थे रिश्ता बनाने के लिए लेकिन, महादेव ने तो भरोसा ही तोड़ दिया है। महादेव अपने और भानु के परिवार को लेकर बुरी भली बातें कहता है लेकिन, लाजवंती बात सुनती नहीं है और रिश्ता तोड़कर वहां से चली जाती है। महादेव को समझ नहीं आता है वो अब क्या करे ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी आती है भानु के घर उसे बात करने के लिए लेकिन तभी वहां विश्वा वहां आता है और रजी को धक्का दे देता है। जिसके बाद अब रजी को बचाने के चक्कर में महादेव पर विश्वा का हाथ उठ जाता है और ये देखकर विश्वा को धीरज ओऔर आशीष मारने की कोशिश करते है। जहां विश्वा घायल भी हो जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

