महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 27th मार्च 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, विद्या का हाथ उठ गया है विश्वा पर।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज और सभी से होती है। जहां महादेव को टिफिन नर्मदा देती है और घर के बच्चों के बारे में पूछती है। महादेव से नर्मदा कहती है सभी बाहर गए है।
विद्या के सामने आया सच
महादेव को शक हो जाता है कि, धीरज को जरूर कुछ ना कुछ हुआ होगा। विद्या नर्मदा को सभी को फोन करने के लिए कहती है लेकिन कोई भी उसका फोन नहीं उठाता है जिसके बाद धीरज और सभी लोग आ जाते है और बाहर ही सत्तू देखता है कि, धीरज को बहुत ही ज्यादा चोट लगी हुई है। जिसके बाद घर में सभी बच्चे आते है और विद्या धीरज की हालत को देखकर कहती है कि, क्या हुआ है उसे इतनी चोट कैसे लगी है ? कोई भी कुछ भी नहीं कहता है जिसके बाद धीरज कहता है वो नॉर्मल चोट है जिसकी वजह से एक्सिडेंट हुआ था। धीरज सभी को इशारे देता है और कहता है कि, अब कुछ नहीं बताना है। रजी से विद्या पूछती है लेकिन रजी भी कोई जवाब नहीं देती है। जिसके बाद विद्या पंडित जी को बुलाने की बात कहती है और नजर उतरवाने कि बात करती है। तब तक केतन कहता है कि, कोई जरूरत नहीं है क्योंकि खतरा घर न ही है। केतन बताता है कि, रजी के भाई विश्वा ने धीरज पर गोली चलाई है। ये सुनकर विद्या को चक्कर आने लग जाता है लेकिन सभी उसे संभालते है।
महादेव का फूटा धीरज पर गुस्सा
धीरज के लिए विद्या भानु और सभी परिवार वालों को धमकी देती है और सभी को बाहर बुलाती है जिसके बाद वो चप्पल से विश्वा को मारती है लेकिन भानु उसे रोकती है और उसे पीटने की वजह पूछती है ? विद्या बताती है और भानु उसे रिश्तों को लिए काफी कुछ कहती है। लेकिन आज विद्या को धीरज के आगे कुछ नजर नहीं आता है। जहां वो एक बार फिर से विश्वा को मारती है और यश विद्या को पागल कहता है। जहां वो धमकी देता है पुलिस स्टेशन ले जाने का। विद्या कहती है करके कोई अब दिखाए। विद्या पाने परिवार के लिए भानु और सभी को धमकी देती है। जिसके बाद वहां महादेव आ जाता है और सत्तू विद्या को शांत कृष्ण के लिए कहता है। विद्या महादेव को बताती है लेकिन तब तक महादेव उसे चाय देने की बात करता है। महादेव घर में चले जाता है और अभी घर वाले अंदर आते है। महादेव कहता है किसी को कुछ नहीं हुआ है सभी ठीक है। महादेव सभी को अपना – अपना काम करने के लिए कहते है। लेकिन विद्या महादेव को कुछ करने के लिए कहती है। महादेव कहता है कैसे करेगा कोई कुछ ? जिसने हमला किया है वो कोई और नहीं बल्कि, धीरज का साला है। इतना झूठ और फरेब का पाठ पढ़कर वो अब कुछ नहीं करना चाहता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज विद्या से कहता है उसे दुख नहीं है कि, उसकी शादी रजी से हो गई। लेकिन दुख इस बात का है कि, इस वजह से पापा से वो दूर हो गया। वही दूसरी तरफ, भानु को विश्वा कहता है कि, वो रजी को इस घर में लेकर आएगा। धीरज को वो जान से मार देगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

