महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 21st मई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव ने सिखाया है आशीष को सबक।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी और धीरज से होती है। जहां, धीरज रजी मिलकर प्लान करते है किस तरह से दोनों विश्वा से बात कर सकते है।
रजी का प्लान
रही अपने मामा को बार – बार फोन करती है और उसे माफी मांगती है। ऐसे में अब रजी अपने मामा को विश्वा की करतूत के बारे में कहती है जहां वो कहता है उसका बेटा ऐसा कोई काम नहीं कर सकता है। रजी और धीरज की आपस में बहस हो जाती है कि, किस तरह रजी अपने परिवार को बचाने का काम कर रही है। जिसके बाद धीरज और रजी मिलकर यश को मिलने के लिए बुलाते है क्योंकि अब विश्वा दोनों में से किसी की बात सुन नहीं रहा होता है। ऐसे में अब रजी और धीरज दोनों ही यश को मिलने के लिए कहते है और मिलने वाली जगह पर यश आता भी है। लेकिन यश को रजी कहता है किस तरह से विश्वा ये हरकतें कर रहा है ? यश इस बात को मानने से इंकार कर देता है। जिसके बाद धीरज यश को पीछे से बेहोश कर देता है और धीरज बात का फायदा उठाकर विश्वा को फोन करता है।
रजी की माफी
विश्वा को लगने लगता है उसका प्लान ना कामयाब हो गया है। आशीष को ले जाने का फैसला विश्वा करता है और दोनों आमने – सामने आते है। जहां, यश अपने बेटे के पास लौट आता है और आशीष अपने भाई के पास लेकिन विश्वा के कुछ गुंडे धीरज पर हमला करते है। लेकिन, उन्हें बचाने के लिए रजी भी गुंडों से लड़ती है। यश विश्वा को यहां से चले जाने के लिए कहता है क्योंकि बात अगर बढ़ी तो सही नहीं होने वाला है। लाजवंती महादेव से पूछती है घर में क्या चल रहा है उसके ? क्योंकि, शादी को लेकर लोग तरह – तरह की बाते कर रहे है। जिसके बाद आशीष को लेकर सभी वहां आते है। धीरज रजी को लेकर कहता है कि, ये सब में रजी ने उसकी बहुत मदद की है और महादेव एक ही सवाल करता है कौन ये कर रहा है ? रजी कहती है उसके भाई विश्वा ने ये सब किया हुआ है। महादेव को विश्वा पर गुस्सा आने लग जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी को डर लगा रहता है कि कही महादेव अब उसके भाई के साथ कुछ ना करे। वही महादेव विश्वा को घर से निकालता है और जमकर पीटता है। लेकिन सही समय पर रजी महादेव के पैरों में गिर जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

