महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 21st अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव अब हो चुका है भानु की हरकतों से परेशान।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव घर का काम जल्दी – जल्दी सभी को करने के लिए कहता है। वही दूसरी तरफ रजी – नर्मदा को लेकर उसी घर में जाती है। जो रहता है मोगरा का घर।
सिकंदर की धमकी
सिकंदर को अभी के लिए मोगरा शांत रहने के लिए कहती है क्योंकि, उसने कुछ कहा तो सही नहीं होने वाला है और सिकंदर – मोगरा का भी प्लान बाहर आ जाएगा। जिसके बाद सब कुछ खराब हो जाएगा। नर्मदा अकेले उस घर में जाती है। जहां नर्मदा देखती है कि, कुछ गुंडे वहां बैठे हुए होते है और नर्मदा को भी बात करने के लिए कहते है लेकिन नर्मदा वहां से भाग जाती है और नर्मदा बाहर आते ही रजी को भी वहां से लेकर चली जाती है। सिकंदर किसी की भी बात नहीं सुनता है और पैसे को लेकर वो जिद्द करता है कि, उसे पैसे चाहिए किसी भी हालत में। जिसके बाद अब मोगरा वहां से भाग जाती है और सिकंदर अपने आदमी को भेजता है उसे पकड़ने के लिए। जिसके बाद नर्मदा मोगरा की देखती है और उसके पीछे भागती है। नर्मदा मोगरा से पूछती है कौन है वो लोग और पीछे क्यों पड़े हुए है ? नर्मदा को कुछ भी मोगरा बताती तब तक सिकंदर के आदमी नर्मदा को किडनैप कर लेते है। मोगरा चाहकर भी कुछ नहीं कर पाती है। भानु अपने भाई और भाभी को भेजती है महादेव के घर में पता करने के लिए क्या कुछ हो रहा है और घर में खुशी क्यों है ?
रजी और नर्मदा का प्लान
हर जगह यश की पत्नी फोटो लेती रहती है और यश उसे शांत रहने के लिए कहता है नहीं तो सही नहीं रहने वाला है। जिसके बाद अब यश और उसकी पत्नी घर में चल रही चीजों का पता करते है। वही उन्हें जानकारी भी मिलती है कि, घर में आशीष की तैयारी चली रही है। जिसके लिए ये सब हो रहा है। यश ये बात भानु को भी बताता है। लेकिन तब तक वही यश जिस तरह से दादागिरी करता है। कही ना कही उसकी लड़ाई होने वाली होती है लेकिन, यश की पत्नी बात को संभाल लेती है और उसे झगड़ा करने से मना करती है। मोगरा से रजी पूछती है क्या हुआ है अचानक उसने नर्मदा को किडनैप क्यों किया है ? मोगरा कुछ भी नहीं बताती है और रजी के लाख डराने के बाद अब रजी को मोगरा कहती है कि, सिकंदर उसके पीछे पड़ा हुआ था और उसे किडनैप करना चाहता था लेकिन नर्मदा भाभी वहां आ गई जिसकी वजह से वो किडनैप हो गई है। नर्मदा को किडनैपर देखते है और कहते है ये तो मोगरा नहीं है। नर्मदा सभी से सच जानना चाहती है लेकिन, कुछ कहता नहीं है जिसके बाद सिकंदर को मोगरा का फोन आता है और प्लान ख़राब होने की वजह से मोगरा का रिश्ता टूट सकता है इसलिए वो अब, उसे लोकेशन मांगती है। सिकंदर भेजने की बात करता है। वही महादेव बाहर आकर सभी से कहता है सभी मजदूर ने खाना खा लिया है ना ? यश की पत्नी कहती है खा लिया है उसने उसने पूछ लिया बस काम हो गया है। सत्तू भानु के घर जाता है उसे बुलाने के लिए। क्यूंकि अब महादेव ने भानु को बुलाया हुआ होता है। महादेव बड़े लोगों को खाना देने की बात करता है क्योंकि, उसने सच देख लिया है।
धीरज का सच
रजी धीरज को सारी बात बताती है और धीरज उसे धमकाने की बात करता है लेकिन धीरज को समझ नहीं आता है अब सभी लोग नर्मदा को कहां ढूंढ सकते हैं ? रजी कुछ ना कुछ करने के लिए धीरज को कहती है लेकिन, वो कहता है अब कुछ नहीं होगा ये बात अभी के लिए पापा के पास जाएगी। भानु घर पर आती है और महादेव, यश और उसकी पत्नी की बेइज्जती महादेव करता है। विद्या भानु को नासमझ कहती है क्योंकि, आए दिन वो कुछ ना कुछ ऐसी हरकतें करती रहती है। भानु बिना कुछ कहे अपने घर आती है। जिसके बाद, धीरज और रजी दोनों ही घर आकर महादेव को बताते है कि, नर्मदा किडनैप हो गई है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव सिकंदर को फोन करता है और उसे कहता है कि, जो पैसे चाहिए महादेव देगा। लेकिन नर्मदा को कुछ नहीं होना चाहिए। वही सिकंदर मांगता है 10 लाख जिसे सुनकर मोगरा की मां कहती है बात 50 लाख की हुई थी ? तो उसने इतना कम क्यों मांगा है ? सिकंदर उसे चुप रहने के लिए कहता है क्योंकि, उसने अभी अपना मुंह बंद नहीं किया तो सही नहीं होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

