34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 20th मार्च 2026 : धीरज की जान आई खतरे में, टूट गया धीरज का विश्वास

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 20th मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब धीरज आशीष से कहकर इस कंपटीशन में हिस्सा लेने की बात करता है।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या और महादेव से होता है। जहां, महादेव विद्या को सच बताने के लिए कहता है लेकिन, कोई कोच कहता नहीं है। लेकिन इस बीच ही विद्या कहती है उसे सच बताना है। सभी डर जाते है कि, अचानक क्या हुआ है।

महादेव का सवाल

विद्या महादेव से कहती है उसे इतना गुस्सा नहीं करना चाहिए। घर का माहौल खराब हो रहा है। ऐसे में महादेव कहता है आज के बाद वो यही समझने वाला है कि, उसे कोई भी बात छिपाई नहीं गई है। जिसके बाद महादेव अपने काम पर चले जाता है लेकिन नर्मदा केतन पर गुस्सा करती है क्योंकि, केतन ने पैसे चुराए हुए थे। केतन कहता है उसने नर्मदा के लिए किया था उसे गिफ्ट जो देना था। ऐसे में, नर्मदा को केतन कहता है ऐसा कुछ नहीं है। वो कुछ ज्यादा ही सोच रही है। लेकिन नर्मदा को मन ही मन ये खयाल खा रहा होता है। वही दूसरी तरफ रजी धीरज से कहती है किस तरह से महादेव का गुस्सा बहुत ही ज्यादा खतरनाक है ऐसे में धीरज की जिस तरह से उन्होंने बेइज्जती की है। रजी को ये देखकर बहुत ही ज्यादा मजा आ गया है। रजी को धीरज वार्निंग देता है कि, उसे घर परिवार के बीच कुछ कहना नहीं चाहिए। या फिर उसके दिमाग में कुछ ऐसा चल रहा है तो उसे दूर रहना चाहिए क्योंकि, ये सही नहीं होने वाला है।

महादेव ने मांगी माफी

रात में विद्या और महादेव दोनों आज जो हुआ होता है उसके बारे में सोचते है लेकिन, महादेव विद्या से माफी मांगता है और कहता है कि, आज जो भी हुआ है उसने गुस्से में कुछ ज्यादा ही कर दिया है। लेकिन विद्या समझाती है कि, दुनिया की वो पहली मां नहीं है जो अपने बच्चे के लिए कुछ ऐसा करती है। अगली सुबह हरदोई महोत्सव के लिए कुछ शख्स भानु के घर और कुछ शख्स महादेव के घर जाते है। जिसके लिए महादेव मना करता है और भानु भी लेकिन धीरज समझता है कि, घर में सभी का मन है जाने के लिए। जहां धीरज ये बात आशीष को कहता है हां बोल देने के लिए। महादेव कहता है पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ हुआ है इसलिए जाना सही नहीं है लेकिन आशीष के कहने पर सभी मान जाते है और महादेव भी परमिशन दे देता है। वही दूसरी तरफ विश्वा भी भानु मां को कहता है उसे जाना चाहिए। क्योंकि उनकी इज्जत है वहां और उसका जो काम है वो पूरा भी कर लेगा। यश और भानु को विश्वा मनाता है और दोनों मान जाते है।

धीरज और महादेव में हुई बहस

धीरज पर महादेव गुस्सा करता है क्योंकि आशीष को उसने ही कहा होता है। विद्या इसकी।वजह पूछती है और वो महादेव को कहता है सभी का बहुत मन था और ना जाने से मन नाराज हो जाता इसलिए। महादेव अपनी छोटी बेटी के लिए बात मान जाता है। जिसके बाद वो तैयार हो जाता है और दोनों परिवार एकसाथ वहां पहुंचते है। रजी को याद आता है कि, किस तरह से वो हर साल अपने परिवार के साथ यहां आती थी। नर्मदा रजी को अब सब भूल जाने को कहती है और आज पर ध्यान देने की बात करती है। महादेव और भानु को एकसाथ देखकर वहां एक शख्स तरह – तरह से बातें बनाता है जिसके बाद भानु उसे थप्पड़ मार देती है और कहती है। दोनों परिवार अलग है और ऐसा ही रहने वाला है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, हरदोई महोत्सव में जीत महादेव के परिवार की होती है। जिसके बाद धीरज ये ट्रॉफी रजी को भी लाकर देता है। ऐसे में, रजी धीरज को उल्टा जवाब देती है लेकिन, तब तक विश्वा तब तक धीरज को गोली मार देता है और रजी उसे लेकर हॉस्पिटल जाती है। जहां उसे पूछा जाता है कि, धीरज उसका क्या है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here