33 C
Mumbai
Friday, May 1, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 1st मई 2026 : रजी की बढ़ी मुश्किलें, आशीष हुआ गिरफ्तार

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 1st मई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब रजी और धीरज के बीच हो चुकी है बहस।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विश्वा और धीरज से होती है। जहां, धीरज और विश्वा की मारपीट हो रही होती है और तभी आशीष को पता चलता है कि, महादेव पर उसने हाथ उठाया है विश्वा पर आशीष की कांच की बॉटल फेंक देता है। जिसके वजह से विश्वा घायल हो जाता है।

भानु का बदला

वही दूसरी तरफ रजी का रो – रोकर बुरा हाल हो जाता है क्योंकि कुछ भी होता है धीरज का गुस्सा रजी पर ही फूट जाता है। रजी को विद्या समझाती है और उसे अहसास करवाती है कि, अब रजी को धीरज की चिंता होने लगी है। इस बीच ही रजी को नर्मदा भी कहती है अब चिंता करने की बात नहीं है अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। महादेव और विद्या दोनो ही लाजवंती और उसके पति से मिलने जाते है। जहां, दोनों ही ये बात करते है कि, भले ही पारिवारिक मामले है लेकिन मोगरा को कभी भी तकलीफ नहीं होने वाला है। लाजवंती लिए महादेव कहता है वो इसे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता है। इस बीच ही लाजवंती मान जाती है कि, वो आशीष संग मोगरा का रिश्ता करवाएगी। विश्वा की हालत को देखकर भानु को गुस्सा आ जाता है और वो पूछती है किसने किया है ? विश्वा आशीष का नाम लेता है और भानु आशीष के खिलाफ पुलिस कंप्लेन करती है। इस बीच ही अब घर आते ही महादेव आशीष से पूछता है क्या उसे मोगरा पसंद है ? आशीष सीधा कोई जवाब नहीं देता है लेकिन महादेव कहता है मान गए है वो लोग रिश्ते के लिए। भानु की भेजी गई पुलिस महादेव के घर आ जाती है। वही लाजवंती को भानु का फोन आता है और उसे पता चलता है कि, आशीष भी जेल में है। महादेव का गुस्सा धीरज पर फूट जाता है लेकिन धीरज नहीं बल्कि आशीष के लिए पुलिस आई हुई होती है। विद्या आशीष के लिए कहती है लेकिन कोई उसकी बात सुनता नहीं है।

विश्वा हुआ गिरफ्तार ?

जेल में आशीष को बंद देखकर लाजवंती भी अब महादेव का मजाक बनाती है और उसे कहती है क्या हो रहा है ये सब ? किस तरह से चीजें ठीक होंगी ? विद्या लाजवंती को समझाती है लेकिन कोई कुछ कर नहीं पाता है। भानु के चाल की तारीफ सभी लोग करते है। जिसके बाद घर आते ही महादेव अपनी पहचान निकलवाता है और धीरज भी महादेव से बात करने की कोशिश करता है। धीरज को महादेव थप्पड़ मार देता है और महादेव सारी गलती उसकी बताता है। धीरज कहता है क्या करता वो वहां ? महादेव की बेइज्जती देखता ? धीरज अपनी बात कहकर वहां से चले जाता है। जिसके बाद महादेव का गुस्सा अब विद्या पर भी फूटता है क्योंकि, हर बार विद्या धीरज का साथ देती है। इस बीच ही धीरज रजी से बात करने आती है लेकिन, रजी पर भी धीरज का गुस्सा फुट जाता है और वो कहती है हर बार उसने कोशिश की है परिवार की इज्जत बचाए रखने की और आगे भी वो यही करने वाली है। डाइनिंग टेबल पर मैडी भानु की तारीफ करता है और भानु महादेव को एकसाथ लाने की बात करता है। जहां भानु चाकू उसपर फेंकने की कोशिश करती है और उसे मना करती है ये सब कहने के लिए। तब तक भानु को पुलिस का फोन आता है और भानु पुलिस स्टेशन आती है। जहां वो आशीष को कहती है आराम से अब बहुत टाइम लगने वाला है। महादेव और सभी लोग वहां होते है और पुलिस अब विश्वा को गिरफ्तार करने की बात करती है क्योंकि, अगर ऐसा नहीं हुआ तो मामला खराब हो जाएगा। भानु पूछती है केस किसने किया है और क्यों ? पुलिस कहती है रजी से मारपीट करने की कोशिश की गई है। रजी तभी वहां आकर कहती है केस उसने किया है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मोगरा और आशीष की शादी हो रही होती है। जहां पूरा परिवार खुश होता है लेकिन, अचानक रजी को शक जाता है और ये शक के जरिए रजी ठान लेती है कि, वो सच घरवालों के सामने लेकर आएगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here