महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 1st अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी होने वाली है परेशान कल्याण से।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत भानु से होती है। जहां, भानु आशीष का सारा सच बताती है कि, किस तरह से आशीष एक लड़की को पसंद करता था। लेकिन महादेव की वजह से रुक गया था।
भानु का गुस्सा
ज्ञान संस्कार की वजह से अब भानु कहती है ये आशीष भी ऐसी ही शादी करने वाला है। भानु अपने कमरे में चली जाती है। जहां वो यश को कहती है उसने कहा था ना कि, विश्वा पर उसे ध्यान रखना होगा क्योंकि, वो सारा प्लान खराब कर देगा ? तो फिर क्यों ऐसा काम कर रहा है यश ? यश कहता है महादेव ने कुछ ज्यादा ही उसे अब भला बुरा कहा है। क्योंकि इस चक्कर में भानु का प्लान कामयाब नहीं हो रहा है। भानु सुने बिना और सुनाने का आदत डालने के लिए कहती है क्योंकि ये जंग बहुत लंबी चलने वाली है। आशीष घर में आते ही कहता है वो अपने पापा को सब बताने वाला था लेकिन उसकी हिम्मत नहीं हुई। महादेव आशीष से माफी मांगता है और कहता है उसे समझना चाहिए था ये सब और वो ऐसा पिता बना भी नहीं चाह रहा था। आशीष को महादेव वादा देता है कि, वो बहुत सुंदर लड़की लेकर आएगा जिसे दोनों की जोड़ी राम – सीता जैसे लेगी। महादेव धीरज के पास भी आता है और ये देखकर सभी खुश हो जाते है। क्योंकि इस बार धीरज को डांटने नहीं बल्कि प्यार करने महादेव आया हुआ होता है।
रजी और धीरज की बहस
सभी लोग खुश हो जाते है कि, परिवार में खुशियां आ रही है। लेकिन तभी रजी धीरज को बुलाती है और महादेव की गलती बताती है कि, किस तरह से महादेव ने गलत किया है उसकी भानु मां के साथ। रजी को धीरज कहता है तब उसका ज्ञान कहां था जब उसके भाई ने ये सब किया था ? रजी बदले को आगे बढ़ाने की बात करती है क्योंकि, सालों तक ऐसा ही चलने वाला है। जिसके बाद धीरज और रजी में बहस होती है और रजी बाहर आ जाती है। धीरज अपनी मां से पानी मांगता है लेकिन, नर्मदा विद्या को देने से मना करती है और रजी को देने की बात करती है। जहां बार – बार धीरज के कहने पर रजी पानी लेकर जाती है और धीरज को लगता है रजी ने पानी में भी कुछ मिलाया है। इस बात पर रजी कहती है वो जरूरत कुछ ना कुछ किसी दिन मिलाकर देगी। वही दूसरी तरफ, धीरज को दवा खानी होती है जिसके लिए वो वापस नीचे आता है। दवा लेने के लिए और उसकी मदद उस दौरान भी रजी करती है। प्लास्टर की वजह से धीरज को कपड़े बदलने में दिक्कत होती है और रजी उसकी मदद करती है। इस दौरान ही दोनो के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। ऐसे में अब नर्मदा और विद्या का प्लान कामयाब होता नजर आता है लेकिन धीरज रजी को ये नाटक करने के लिए मना कर देता है क्योंकि, रजी इसी बहाने उसकी जान ले लेगी। रजी को इस बात का गुस्सा आ जाता है और अपने काम को लेकर वो कहती है कि, क्या कुछ नहीं किया है उसने धीरज की जान को बचाने के लिए लेकिन अब जो हो रहा है धीरज के साथ अच्छा हो रहा है। धीरज अपन पिलो लेकर बाहर चला जाता है सोने के लिए। ऐसे में, धीरज को भी बाहर सोने के लिए मना किया जाता है क्योंकि, धीरज अब शादी शुदा है और यहां सिर्फ बैचलर सो सकते है। जिसके बाद धीरज को वापस कमरे में जाना होता है लेकिन इस बार अब रजी उसे नीचे सोने के लिए कहती है क्योंकि इस बार वो अपनी ही बात चलाएगी। देर रात रजी को कल्याण का फोन आता है और ये बात सुनकर वो हैरान हो जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, कल्याण से मिलने के लिए रजी जाती है। जिसके बाद रजी को कल्याण नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है और उसे बताता है कि, किस तरह से भानु मां ने चाल चली थी। वही रजी वहां से भागने की कोशिश करती है और धीरज से टक्करा जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

