महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 19th मार्च 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब धीरज के खिलाफ रजी चल रही होती है नई चाल।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज और नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा से धीरज बात करता है कि, किस तरह उसे रजी का बर्ताव उसे समझ नहीं आ रहा है क्योंकि वो बहुत ही ज्यादा अजीब हो गई है।
महादेव का सवाल
नर्मदा धीरज को इतना सोचने के लिए मना करती है। क्योंकि, रजी अब इस परिवार को अपनाना चाहती है। जिसके बाद धीरज महादेव को आता देखता है और बात को घुमा देता है और बात पैसे पर आ जाती है जहां वो कहता है उसे पैसे की जरूरत थी वही जुगाड़ कर रहा होता है। ऐसे में, नर्मदा को महादेव 50 हजार देता है विद्या को दे देने के लिए शाम में वो लेकर जाएगा। जिसके बाद नर्मदा ये पैसे विद्या को दे देती है और विद्या उसे अलमारी में रख देती है। विद्या के कमरे में थोड़ी देर बाद रजी आती है और उसे पैसे 10 हजार निकाल लेती है। जिसके बाद विद्या कमरे में आती है रजी छिपने का नाटक करती है और पैसे लेकर वहां से चली जाती है। शाम में महादेव आता है जहां वो विद्या से चाय और पैसे दोनों मांगता है और विद्या चाय के बाद उसे पैसे देती है। जिसके बाद महादेव पैसे को गिनता है और उसमें 10 हजार कम पड़ गए थे। विद्या महादेव को सही से गिने के लिए कहती है। जहां, नर्मदा और महादेव दोनों ही पैसे को गिनते है और कहते है इसमें सच में पैसे कम पड़े हुए है।
विद्या और महादेव में हुई बहस
विद्या भी कहती है कमरे में पैसे नहीं है। जिसके बाद धीरज पर महादेव इल्जाम लगाता है कि, उसने पैसे लिए हुए है। जिसके बाद तरह – तरह के सवाल महादेव धीरज से कहता है। ऐसे में, अब विद्या कहती है कि, धीरज ने कुछ नहीं किया है। कभी भी जो इल्जाम लगता है धीरज पर ही लग जाता है लेकिन असल में उसने कुछ नहीं किया होता है। महादेव मिल के पैसे की बात करता है और विद्या कहती है वो पैसे केतन ने चुराए थे। जहां, महादेव कहता है कि, विद्या ने उसे सच छिपाया है ऐसे में वो घरवालों से भी पूछता है और सभी को ये बात पता होती है। इस बीच रजी 10 हजार लेकर आती है और महादेव को देती है ये कहकर कि उसने ये पैसे मंदिर में रख दिया था। विद्या और महादेव में बहस शुरू हो जाती है कि, किस तरह से दोनों एक – दूसरे से बात छिपाने लग हुए है। जिसके बाद महादेव नर्मदा और केतन की शादी का भी जवाब मांगता है लेकिन विद्या कहती है उसे कुछ भी इसके बारे में पता नहीं था। ऐसे में, महादेव विद्या को भला बुरा कहता है कि, किस तरह से विद्या ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया है घर में हर किसी को कुछ ना कुछ पता चला है लेकिन महादेव को कुछ नहीं पता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विश्वा और सारा परिवार महोत्सव में शामिल होता है। जहां, महादेव का भी परिवार आता है। वही कुछ गुंडों को विश्वा कहता है कि, धीरज को आज मार ही डालना है और वही इस बीच धीरज इन सारी चीजों से अंजान होता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

