महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 13th मार्च 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब विद्या और महादेव के बहस में धीरज बन जाता है शिकार।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या और धीरज से होती है। जहां धीरज विद्या से कहता है पापा की चिंता उन्हें बहुत है इसलिए वो आज खाना याद से भेज रही है।
विद्या हुई परेशान
धीरज को विद्या कुछ कहती तब तक वहां भानु आ जाती है और दोनों के बातचीत को लेकर कहती है कि क्या हुआ है अचानक ? भानु धीरज से मैसेज के बारे में पूछती है। जहां वो कहती है कि, धीरज ने इतना बड़ा मैसेज किया है विश्वास नहीं हो रहा है उसे। धीरज वो मैसेज देखता है और कहता है कि, ये उसने नहीं किया है लेकिन अगर रजी ने किया है तो, वो अपना समझी है आपको इसलिए की है। ऐसे में, धीरज रजी के पास जाता है और मैसेज के लिए उसे धमकाता है क्योंकि रजी ने बिना पूछे ही ये काम किया होता है। ऐसे में धीरज कहता है अब अगर उसने कुछ भी किया तो सही नहीं रहने वाला है। भानु विद्या को ब्लैकमेल करती है कि, किस तरह से भानु अपनाना शुरू कर चुकी थी लेकिन, विद्या ने एक बार फिर से उसका भरोसा तोड़ दिया है। विद्या अपनी सफाई में कहती है हालात ही ऐसे थे जिसे वो कुछ कर नहीं पाई। उसे जो सही लगा बस उसने कर दिया है।
धीरज की परेशानी
आशीष मिल पर पापा के लिए खाना लाता है और खाने के लिए कहता है लेकिन महादेव की जिद्द रहती है वो नहीं खाने वाला है। जिसके बाद महादेव बताता है घर में उसके वादे की क्या कीमत है ? क्योंकि हर कोई आ रहा है बड़ा तोड़ कर चले जा रहा है ? क्या मजाक बना रखा है ? महादेव आशीष को कहता है वो भी किसी से शादी करना चाहता है तो कर सकता है लेकिन आशीष कुछ कहता नहीं है और उसे वहां से घर चलने के लिए कहता है। महादेव घर आता है आशीष के साथ जहां वो विद्या से बात नहीं करता है। लेकिन विद्या कोशिश करती है किसी भी तरह से वो विद्या से करे। विद्या माफी मांगती है महादेव से और कहती है उसने जो भी किया है सिर्फ परिवार के लिए किया है धोखा नहीं दिया है उसने। महादेव और विद्या में बहस होती है। लेकिन तब तक धीरज कहता है मां ने धोखा नहीं दिया है। अगर गलती है तो धीरज की है। जिसके बाद धीरज और महादेव में बहस होती है कि, दुनिया की चिंता उन्हें क्यों है ? जब बुरे वक्त में विद्या ने साथ दिया है।
भानु का बदला
धीरज और महादेव की बहस को विद्या शांत करवाती है और धीरज को वहां से चले जाने के लिए कहती है। कमरे में आते ही धीरज से रजी खाने के लिए कहती है लेकिन धीरज कहता है उसे नकली पत्नी बने की कोई आदत नहीं है। जिसके बाद धीरज और रजी में खाने को लेकर बहस हो जाता है और धीरज बाहर आता है। जहां विद्या धीरज को भला बुरा कहती है क्योंकि महादेव से उसने बहस की हुई है। लेकिन, अब विद्या की बातों को सुनकर धीरज को भी गुस्सा आता है और वो कहता है जब उसे पता था रिश्ता किस तरह है उसके घर परिवार के साथ क्या जरूरत थी उसे रजी से शादी करवाने की ? धीरज की बातों को सुनकर विद्या की तबियत खराब हो जाती है। जहां अब विद्या धीरज को समझाने की कोशिश करता है पिछले कुछ वक्त में क्या कुछ उसे देखना पड़ा है और इस बात को धीरज समझता भी है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, किस तरह से रजी माफी मांगती है भानु से और उसे कहती है कि, अब उसे महादेव से बदला लेना होगा। वही दूसरी तरफ रही चेहरा छिपाते हुए महादेव के मील आती है। वही धीरज घर पर रजी को देखता है और उसे समझ नहीं आता है कि, अब रजी सबसे झूठ बोलकर कहां चली गई ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

