30 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 13th अप्रैल 2026 : धीरज और रजी की नजदीकियां, विद्या ने लगाई धीरज को डांट

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 13th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब धीरज हो चुका है रजी से परेशान।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां, धीरज उसे थप्पड़ मार देता है और बदले में रजी उसे बताती है कि, पापा की गिरफ्तारी के बाद से ही, वो बहुत ही ज्यादा परेशान है इसलिए वो किसी को बिना बताए ही आ गई थी कल्याण को ढूंढने के लिए।

महादेव की मजबूरी

वही दूसरी तरफ, धीरज रजी को सॉरी कहता है क्योंकि, उसे अपनी गलती का अहसास हो जाता है लेकिन, इस बार रजी धीरज से थप्पड़ से बदला लेती है और उसे घर आने से भी मना करती है। धीरज कहता है, रजी अकेली जंगल में रहेगी तो कुछ ना कुछ होगा और कोई न कोई आयेगा। लेकिन रजी अपनी जिद्द पर रहती है जिसके बाद धीरज वहां से चला जाता है अकेले में रजी को बहुत ही ज्यादा डर लगने लग जाता है और उसे कुछ ना कुछ चीजों का एहसास होता है। रजी बाहर आती है और देखती है धीरज उसका मजाक बनाता है लेकिन बिना कुछ कहे ही धीरज के साथ रजी चली जाती है। वही घर आते ही सभी लोग धीरज और रजी को तरह – तरह की बाते सुनाते है। जहां, महादेव कहता है कि, रजी को ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिसे उसकी मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ जाए। रजी और धीरज से विद्या अकेले में पूछती है और धीरज बताता है रजी कल्याण को ढूंढने गई हुई थी। ऐसे में फिर से रजी और धीरज की नोंक – झोंक शुरू हो जाती है और विद्या को ये देखकर अच्छा लगता है। नर्मदा बातों ही बातों में सुनती है कि, रजी ने विद्या को मां कहा है। इसलिए, नर्मदा विद्या को बधाई देती है। जल्दी – जल्दी में रजी बता देती है कि, धीरज ने उसे मारा भी है। विद्या ये सुनकर हैरान हो जाती है लेकिन, वो कहती है कि, ताना मारा है उसने। धीरज बात को संभाल लेता है और अपने पर गलती ले लेता है। रजी को विद्या आराम कृष्ण के लिए कहती है और धीरज को समझाती है धीरे – धीरे रजी इस परिवार में शामिल हो रही है इसलिए उसे उसकी माद करनी होगी।

रजी और धीरज की परेशानी

रजी अपने कमरें में आती है और धीरज देखता है वो किसी से फोन पर बात करती है। जिसके बाद धीरज को शक हो जाता है कि, रजी किसे बात कर रही है ? वही रजी बताती है कि, उसे कल्याण का पता चल गया है। अब दोनों जाकर कुछ ना कुछ कर सकते है। रजी अपने दोस्त को फोन कर जानकारी हासिल करने की कोशिश करती है। जहां, उसे सब कुछ पता चल गया होता है और अगली सुबह वो सारी बातें विद्या को बताते है। पहले विद्या मना करती है लेकिन, विद्या बाद में जाने के लिए कह देती है। महादेव काम पर से आ रहा होता है। जहां सत्या उसे चाय के लिए कहता है और महादेव के साथ वो चाय पीने के लिए रुक जाता है। महादेव के साथ वहां सभी लोग सवाल जवाब करने लग जाते है आखिरकार क्या हुआ था ? लेकिन महादेव किसी को कुछ नहीं बताता है और तभी एक शख़्स वहां आता है जो, सामूहिक विवाह के लिए महादेव को निमंत्रण देता है। जो बताता है कि, किस तरह से इस मेले में विवाह का आयोजन होता है और वर – वधु को चुना जाता है। महादेव वहां जाने का फैसला करता है। जिसके बाद घर आते ही विद्या रजी और धीरज के बारे में महादेव को कहती है कॉलेज के प्रोजेक्ट के लिए सभी लोग गए है वहां। महादेव उस सामूहिक विवाह का बताता है और सभी वहां जाने का फैसला करते है। दूसरी तरफ बस में धीरज और रजी की नजदीकियां देखने को मिलती है क्योंकि जगह कम होने के बाद भी, दोनों एक – दूसरे के साथ एडजस्ट करते है।

रजी और धीरज की नजदीकियां

वही इस बीच ही अब, रजी और धीरज होटल के आसपास रुक जाते है। जहां, रजी को भूख और प्यास दोनों लगी होती है और रजी को वो पानी खरीद कर देता है। जिसके बाद, रजी सारा पानी पी लेती है और इस बात पर भी दोनों की बहस हो जाती है। धीरज को पास में ही एक बहुत पुराना घर दिखता है और दोनों वहां जाने के फैसला करते है। धीरज को रजी कहती है, उसे भूख लगी हुई है अगर भूख नहीं खत्म हुई तो धीरज के लिए सही नहीं होने वाला है। धीरज रजी की बात मानकर वहां से खाना लेने जाता है लेकिन तब तक रजी की हालत खराब हो जाती है क्योंकि उसे डर लग रहा होता है और उसे लगता है कीड़ा उसके ड्रेस पर है। धीरज उसे लाठी से मारने की कोशिश करता है लेकिन, रजी ये करने से मना करती है। रजी पर धीरज पानी डाल देता है और इस चीज के लिए रजी गुस्सा करती है। वही अब खाने के लिए रजी कपड़े बदल लेती है और इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। ऐसे में दोनों एकसाथ खाना खाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज गहने के बैग लेकर जाता है लेकिन, तब तक रजी वहां आती है और उसे सिर पर मारती है जिसके बाद धीरज देखता है रजी कल्याण के साथ मिली हुई है। ऐसे में, अब रजी कल्याण को कहता है कमाल का काम है ? सरप्राइस देती रहती है रजी हमेशा उसे।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here