28 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026

बड़े घर की छोटी बहू १८ २०२५ रिटन अपडेट: ठाकुर ने अर्जुन को अहाना को डाइवोर्स देने के लिए भड़काया।

बड़े घर की छोटी बहू के मंगलवार के एपिसोड में अहाना ने दुर्गा से कहा कि उसने सभी पैसे वापस कर दिए हैं। उसने कहा वह कभी किसी के पैसे नहीं रखती। उसके घरवाले अहाना को वापस ले जाने को कहा।

दुर्गा ने अहाना से कहा कि वह अर्जुन से मांफी मांग ले। अहाना ने कहा कि उनका बेटा उसके साथ नहीं रहना चाहता है इसमें उसकी कोई गलती नहीं कि वह उनसे माफी मांगे। उसके चाची ने कहा कि वह उससे माफी मांग ले।

अहाना ने कहा उसकी कोई गलती नहीं है। दुर्गा ने अहाना को बताया कि उसकी चाची का डाइवोर्स हो रहा है लेकिन फिर भी वह उस घर में अपनी सास को छोड़कर अपनी मामी के साथ रह रही है।

अहाना की ननद ने कहा कि तुम्हारी वजह से मैं अपनी माँ के घर में रह रही हूँ लेकिन अगर तुम वापस नहीं आओगी तो मैं भी अपने ससुराल रुक जाऊंगी। अहाना ने कहा ऐसे करने की कोई ज़रूरत नहीं। क्योंकि वह उसकी माँ का घर है और उसका पूरा हक है वहां रहने का।

दुर्गा ने अहाना से कहा कि क्या मैंने तुझे कुछ बोला? तो तू अपनी चाची की तरह मेरे घर में रहे। चाची ने कहा कि वह बिना अर्जुन के पत्नी के उस घर में किस हक़ से रहे? अहाना ने दुर्गा से कहा कि वह अर्जुन की दूसरी शादी करवा दे क्योंकि वह उसके साथ खुश नहीं है।

वहीं, ठाकुर ने अर्जुन को कहा कि दुर्गा अहाना को मनाने के लिए शोटू दा के घर गयी है। अर्जुन ने कहा अहाना अपने मायके को छोड़कर बिना बताए चली गयी वह भी शोटू मामा के घर।

अर्जुन ने कहा कि वह उससे माफी कभी नहीं मांगेगी। ठाकुर के चाचा ने कहा कि तुझे एक पक्का फैसला लेना पड़ेगा कि वह अहाना के साथ नहीं रहना चाहता। ठाकुर ने अर्जुन से कहा कि वह मुनमुन नाम की लड़की जिसको वह जानता है से उसकी शादी की बात चला सकती है।

अर्जुन ने कहा पहले मेरा अहाना के साथ ठीक से रिश्ता टूट जाए तब वह आगे दूसरी शादी के लिए सोच सकता है। ठाकुर और उसके परिवार ने अर्जुन को डाइवोर्स लेने का निश्चय पक्का करवा लिया। अर्जुन ने कहा कि वह अहाना को जल्द से जल्द डाइवोर्स देगा।

दुर्गा आने के बाद अर्जुन उससे पूछता है कि वह कहां गयी थी? दुर्गा ने कहा सभी को पता था वह शोटू दा के घर गयी थी किसी ने तुझे बताया नहीं? अर्जुन ने कहा पता है पर क्या आप अहाना को वापस लेने गयी थी?

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here