अनुपमा 22nd जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने टास्क को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर क्योंकि अब जज ने टास्क दिया होता है एक हाथ से खाना बनाने के लिए ऐसे में अब अनुपमा को समझ नहीं आता है वो काम कैसे करने वाली है ?
अनुपमा की चिंता
अनुपमा को लेकर जज भी कहती है अगर वो नहीं कर पाएंगी तो उसे बाहर चले जाना चाहिए लेकिन अनुपमा हार नहीं मानती है और ऐसे में अब अनुपमा और सारी टीम को अपना – अपना टास्क मिल जाता है। इज के टास्क में अनुपमा को छोले कुल्चे और प्रेम की टीम को दाल बाटी कहा जाता है बनाने के लिए ऐसे में अब अनुपमा को समझ नहीं आता है वो अपना एक हाथ कौन सा बांधे जिसके बाद भी वो अपना राइट हैंड करवाती है और प्रेम की टीम के साथ अपनी जंग शुरु करती है। वही अब प्रेरणा और माही में भी बहस शुरू हो जाती है क्योंकि खाने में क्या आएगा इस बात का अंदाजा माही को नहीं होता है। वही अब प्रेम की टीम में प्रेम सभी को अनुपमा पर कम और अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहता है। जिसके बाद अब अनुपमा अपनी शुरुआत करती है लेकिन हाथ दर्द से परेशान रहती है। बीच में जज राउंड को रुकवाते है क्योंकि अनुपमा के हाथ का दर्द बढ़ जाता है। लेकिन अनुपमा सभी से माफी मांग कर अपना काम शुरू करने के लिए कहती है।
राही की जान आई खतरे में ?
वही अब राउंड की शुरुआत होती है। जहां राही हादसे की शिकार होने वाली होती है क्योंकि गर्म तेल उसके हाथ पर गिरने वाला होता है। लेकिन अनुपमा सही समय पर उसे बचा लेती है और चीजों को वो ठीक कर देती है। समय बीतता चला जाता है। जहां अब काम खत्म होने का समय हो जाता है लेकिन, अचानक से अनुपमा का पैर फिसल जाता है और अनुपमा गिरने वाली होती है लेकिन, सही समय पर उसे प्रेम बचा लेता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और प्रेम के फाइनल राउंड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर होती है। लेकिन इस बीच ही अनुपमा का सपना टूट जाता है क्योंकि उसका सफर यही खत्म हो जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

