अनुपमा 22nd अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा और वसुंधरा में हो रही है जमकर बहस।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा वसुंधरा को अपना फैसला सुन देती है कि उसे पैसे नहीं चाहिए और उसका दिया हुआ घर।
वसुंधरा की कोशिश
इसकी वजह से अब वसुंधरा और अनुपमा में बहस होता है क्योंकि अनुपमा से वसुंधरा समझदारी वाली बात करने की कोशिश करती है। लेकिन अनुपमा अपनी जिद्द पर रहती है। गौतम अनुपमा को भला बुरा कहने की कोशिश करता है। जिसके बाद अनुपमा गौतम को अपने काम देखने के लिए कहती है। इस बीच वसुंधरा प्रेम और राही का रिश्ता बताती है कि किस तरह से दोनों ही अलग हो जाएंगे। उन्हें चिंता नहीं होती है ? ये परिवार कभी भी उनका साथ नहीं देगा। लेकिन फिर भी अनुपमा अपनी जिद्द पर रहती है और कहती है आज उसके पास नहीं है कुछ लेकिन आने वाले समय पर उसके पास सब कुछ रहने वाला है। क्योंकि, अनुपमा काफी कुछ कर लेगी।
श्रुति का गुस्सा
वही अब अनुपमा अपना फैसला सुन देती है। जिसके बाद सभी अपने काम के लिए निकल जाते है। इस बीच ही अनुपमा बंकू बात करते है लेकिन कैफे में प्रेरणा और ईशानी नजर नहीं आते है। जहां अनुपमा को समझ नहीं आता है दोनों कहां चले गए है ? वही प्रेम राही के लिए अच्छी सी डिश बनाता है। जिसे वो एंजॉय करता है। ऐसे में अब कंपटीशन की तरफ से कुछ लोग आते है इंटरव्यू के लिए जिसे प्रेम और राही बात करते है। लेकिन तब तक प्रेरणा और ईशानी दोनों ही आते है और प्रेम राही को भला बुरा कहते है। जिसके बाद अब अनुपमा को पता चलते ही प्रेम के कैफे में आती है और जैसे ही ईशानी और प्रेरणा सच कहने की कोशिश करती है। अनुपमा उसे रोक लेती है। ईशानी और प्रेरणा की बहस के बाद अब श्रुति भी उन्हें जाने के लिए कहती है लेकिन, कोई भी बात सुनता नहीं है। सही समय पर अनुपमा आती है और दोनों को चलने के लिए कहती है प्रेस की बातों को अनुपमा टाल देती है। जिसके बाद अब अनुपमा से दोनों बात करते है और दिग्विजय अनुपमा दोनों ही प्रेरणा और ईशानी को डांट लगाते है आखिरकार उन्हें ऐसा करने की क्या जरूरत थी ? अनुपमा चीजों को समझाती है लेकिन प्रेम और राही को समझ नहीं आता है अचानक से ये क्या हुआ है ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, तोशु अनुपमा को ग्रैंड फिनाले से थोड़े वक्त पहले ही चटनी का स्वाद चखने के लिए कहता है। अगर उसके दोस्त को अच्छा लगेगा सब तो वो अनुपमा के साथ कोलाब करेगा। लेकिन इस बीच ही अनुपमा को किसी भी चीज का स्वाद नहीं आता है और वो हर चीज खाने की कोशिश करती है। लेकिन दिग्विजय उसे परेशान होने से मना करता है और कहता है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

