29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026

अनुपमा 1st अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा का हुआ शक गहरा आरवी पर ?

अनुपमा 1st अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब राही और गौतम की हो रही है बहस।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा अब प्रेम राही के साथ आरवी को लेकर भी बातें करती है कि किस तरह से उसे चीजों को संभालना है।

आरवी पर हुआ अनुपमा को शक

वही आरवी अपने काम से बाहर जाता है और तब तक उसे चक्कर आ जाता है। जहां, अब अनुपमा उसका देखभाल करती है और तब तक दिग्विजय का कॉल आता है। दिग्विजय अनुपमा से बात करता है और अनुपमा उसे हिम्मत देती है किस तरह से उसे चीजों को ठीक करना है। वही अब दिग्विजय प्रेम राही से भी बात करता है लेकिन जब तक आरवी को फोन पर दिग्विजय देखता तब तक आरवी वहां से चेहरा ढक लेता है। वही अब बार – बार कैफे को याद करके आरवी परेशान होता रहता है। इस बीच प्रेम, राही और अनुपमा तीनों कैफे से क्या लगाव है आरवी को इस बात की जानकारी लेना चाहते है। वही अब वसुंधरा और गौतम के बीच माही और आरवी को लेकर बहस हो जाती है क्योंकि, गौतम को लगता है आरवी को दूर रहना चाहिए। जहां अब आरवी को लेकर वसुंधरा कहती है माही से उसका लेना देना नहीं है। लेकिन, आरवी माही के रिश्ते में गौतम को दखल अंदाजी नहीं करनी चाहिए।

गौतम और राही की हुई बहस

इस बीच ही अंश के टिफिन में अनुपमा अपना खाना बनाकर डालती है। जहां उसे बाहर के खाने से मना किया जाता है। वही अब प्रेरणा, पाखी और तोशु तीनों खाने को लेकर अनुपमा का ज्ञान सुनते है। जहां अब लोन की बात निकलती है और अंश को लेकर प्रेरणा चिंता में आ जाती है। वही अब प्रेरणा को अनुपमा कहती है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है उसे चीजें संभालनी होगी और वादा करती है एक भी ईएमआई वो खराब नहीं होने देगी। राही के पास गौतम आता है उसका काम देखने के लिए। जहां दोनों में बहस हो जाती है कि किस तरह से दोनों को दोनों की जिदंगी से दूर रहना चाहिए। जिसके बाद आरवी को गौतम कहता है उसकी तबियत ठीक हो गयो है तो, उसे अब जाना चाहिए। लेकिन आरवी उल्टा जवाब देकर राही का साथ देता है। वही अब प्रेरणा को भड़काने का काम पाखी और तोशु करते है। जहां उसे समझ नहीं आता है क्या करना चाहिए ? इस बीच ही अनुपमा गूगल से पूछकर और काम करने के जरिए पूछती है जहां नए तरह से काम को करती है और अचानक तबियत खराब होने की वजह से अनुपमा को बंकू आराम करने के लिए कहता है। जहां वो आरवी के बारे में कहता है वो देखा है लेकिन कहां देखा है इसका आईडीया नहीं है उसे। जिसके बाद तब तक कैफे में आरवी आ जाता है और सावी की चीजों को देखकर इमोशनल हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के घर मान का सेलिब्रेशन किया जाता है। जहां मान अनुपमा के लिए खास होता है। क्योंकि आज के दिन ही अनुपमा और अनुज मिले हुए थे। वही अब घर में प्रेम राही एक्टिंग करते है कि किस तरह से अनुपमा और अनुज मिले थे।

 टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here