अनुपमा 14th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां सभी लोग मिलकर पाखी और तोशु का मजाक बनाते है। क्योंकि, अनुपमा का दिया हुआ टास्क उन्होंने अच्छे से नहीं किया होता है।
अनुपमा का फैसला
बा को उनके किचन की चिंता होती है। क्योंकि, बा को लगता है पाखी और तोशु सब कुछ खराब कर देने वाले है। ऐसे में अब अनुपमा सारी चीजों के साथ हट जाती है और सब कुछ साफ कर देती है। इस बीच ही प्रेम को श्रुति ख्याति के खिलाफ भड़काने का काम करती है। लेकिन, प्रेम और दोनों की बात सुनकर राही वहां आती है और कहती है ख्याति सबसे ज्यादा प्यार प्रेम से करती है इसलिए उन्होंने अपने बेटे को भी खुद से दूर रखा हुआ था। लेकिन, प्रेम का कहना होता है कि, अगर ऐसा ही था तो वो हिस्सा क्यों नहीं बन रही है कम्पटीशन का ? राही प्रेम को समझाने की कोशिश करती है। लेकिन प्रेम बात सुने को तैयार नहीं होता है।
ख्याति का फैसला
अब अनुपमा घर में अपनी टीम की तैयारी करती है। जहां वो एक – एककर सभी को चुनती है लेकिन पाखी और तोशु को नहीं चुनती है। जिस्की वजह से काफी दोनों का मजाक बनाया जाता है। अंत में फैसला होता है कि, अंश और बंकू कैफे चलाने वाले और सभी हिस्सा बने वाले है। क्योंकि अनुपमा के कहने के बावजूद भी बा हिस्सा लेने को तैयार नहीं होती है। वही अब अनुपमा और दिग्विजय बाहर काम से निकलते है। जहां दिग्विजय अनुपमा को कम्पटीशन के लिए चिंता करने से मना करता है। लेकिन इस बीच ही अनुपमा अब अपने घर का सपना एक जगह देखती है जहां उसे जगह पसंद भी आती है और दिग्विजय को वो कहती है कि, सपना उसका जल्द ही एक ना एक दिन पूरा होने वाला है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और प्रेम के बीच कंपटीशन की शुरुआत होती है। जहां, अनुपमा और प्रेम को लेकर बातें होती है कि किस तरह से घर से बाहर सास और दामाद की बहस को देखना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

