31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

अनुपमा 9th मई 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा ने मारा राही को थप्पड़, फूटा अनुपमा का गुस्सा

अनुपमा 9th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा और प्रेम में भी हो चुकी है बहस।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा को प्रेम भला बुरा कहता है और कहता है उसे कि मां तो क्या कुछ कर जाती है अपने बच्चे के लिए और अनुपमा ने क्या किया ?

अनुपमा का फूटा गुस्सा

अनुपमा को प्रेम की बातों का बुरा लगता है लेकिन, अनुपमा प्रेम को गलत समझने से मना करती है। अनिल प्रेम को बस करने के लिए कहता है लेकिन नीता कहती है वो क्या ऐसा करे ? प्रेम ने शुरू किया है अभी लेकिन अनुपमा को ख्याति का सपोर्ट मिलता है और अनुपमा पर लगे इल्जाम को लेकर वो कहती है ये सब में अनुपमा की गलती नहीं है। कुछ भी होता है हर बार अनुपमा का नाम कैसे बीच में आ जाता है। राही ए बीच कहती है क्योंकि गलती हर बार उनकी होती है। हार बार मम्मी कुछ ऐसा करती है जिसकी वजह से कुछ ना कुछ बवाल होता है। दिग्विजय राही को शांत रहने के लिए कहता है लेकिन राही सवाल करती है मम्मी को कहा तो आपको क्यों बुरा लगा ? कही आपने पापा की जगह तो नहीं दे दी ? राही को अनुपमा के हाथ से थप्पड़ लग जाता है जिसके बाद भी अनुपमा राही को भला बुरा कहती है और कहती है वो बुरी मां नहीं है। बच्चे उसके बुरे है क्योंकि क्या वो बोलते है इस बात का अहसास उन्हें खुद नहीं रहता है। अनुपमा राही को अपनी गलती की वजह से गाल पर छपे इस निशान को याद रखने और फोटो लेने के लिए कहती है क्योंकि, हार बार की गलती माफ की जाती है लेकिन इस बार की नहीं। अनुपमा इस बार श्रुति को भी बीच में आने के लिए मना करती है। जिसके बाद वो कहती है ये हक उसे नहीं दिया गया है।

अनुपमा का नया मिशन

इतना बड़ा तमाशा खत्म हों के बाद सभी घर से जाने का सोचते है लेकिन अनुपमा जाते – जाते वसुंधरा को भी सुनाती है कि वो किस नीयत ये यहां आई है ये बात उसको भी पता है। अनुपमा को घर वालों का साथ मिलता है लेकिन बा आज भी अनुपमा को टांट मारती है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है ? जिंदगी भर की गलती उसने कर दी है। बाउजी अनुपमा को आशीर्वाद देते है और कहते है अनुपमा जैसे चाहे वैसे काम कर सकती है। वही दूसरी तरफ, बा के लिए अनुपमा कहती है वो पहले वाली अनुपमा नहीं रही है। अब उसे अपने साथ गलत होने पर आवाज उठाना होगा। दिग्विजय और सभी लोग अनुपमा का साथ देते है और अनुपमा एक बार फिर से मिशन के लिए निकल जाती है। राही प्रेम से कहती है कभी भी कुछ भी हो जाए। अनुपमा की प्रायोरिटी वो नहीं बन सकती है। अनुपमा दिग्विजय के साथ कैफे की तैयारी के लिए निकल जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा अपने कैफे को शुरू करती है। जहां माही गौतम को तलाक के पेपर देती है। ये बात माही और किंजल दोनों ही अनुपमा को बताते है और उसकी हिम्मत को बढ़ाते है। वही दूसरी तरफ, अब तलाक के पेपर पर अनुपमा का ही इल्जाम लगाती है वसुंधरा और कहती है ये कल के वजह से हुआ है। वो बदला लेना चाहती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here