31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

अनुपमा 7th मई 2026 रिटेन अपडेट : राही को पड़ा थप्पड़, अनुपमा पर लगा इल्जाम

अनुपमा 7th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान क्योंकि, दिग्विजय और उसके रिश्ते पर उठाए जा रहे है सवाल।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा बा के बर्थडे के प्लानिंग करती है और सभी लोग काफी ज्यादा खुश होते है।

वसुंधरा के ताने

अनुपमा को अचानक ही लगने लगता है कि अब कुछ अच्छा नहीं होने वाला है उसके साथ और तभी अचानक राही और अनुपमा दोनों ही आमने – सामने आ जाते है। जिसके बाद अनुपमा को एक बार फिर राही के सामने आने में अजीब लगता है और राही को याद आता है किस तरह से उसने प्रेम का होटल बंद किया हुआ था। राही अनुपमा से बात नहीं करती है और बा के पास जाती है। जहां श्रुति को देखकर अब हैरान हो जाते है और किंजल को समझ नहीं आता है कि, वो कब मिले थे ? वसुंधरा ब के पास आती है और बा को जन्मदिन की बधाई देती है। जिसके बाद पैसों का रुतबा वसुंधरा दिखाती है और कहती है वापस से उसे अगरबत्ती बेचना पड़ जाएगा। वही दूसरी तरफ, अब अनुपमा सभी से मिलती है और श्रुति को लेकर वसुंधरा कहती है राही और श्रुति का एक अनोखा रिश्ता बन गया है। अब कभी भी दोनों अकेले नहीं रहते है। जहां राही रहती है श्रुति वहां रहती ही है।

अनुपमा की परेशानी

किंजल को अजीब लगता है मम्मी के सामने श्रुति राही को उसकी मां बता रही है। वही दिग्विजय काम कर रहा होता है किचन में तब राही और प्रेम उसे चोर समझ लेते है के चादर डालकर उसे बाहर लेकर आते है। अनुपमा कहती है ये चोर नहीं है घर के मेहमान है। जिसके बाद दिग्विजय राही और प्रेम की बात करता है कि किसे वो कहां कहां मिले हुए है। दुनिया की रीत को देखकर अनुपमा हैरान हो जाती है कि किस तरह से सभी एक – दूसरे को जानते है और एक – दूसरे से अंजान होते है। गौतम वसुंधरा से कहता है इसे कही देखा सा लग रहा है। वसुंधरा कहती है ये वही है जिसकी प्रॉपर्टी वसुंधरा ने ली हुई थी। सभी को एक – दूसरे से सब जानते है जिसके लिए अनुपम कहती है दुनिया छोटी है और घर के बाहर जाकर ही चीजें समझ आती है।  ये सभी चीजें सुने के बाद दोनों दिग्विजय का मजाक बनाते है। वही बंकू को बार – बार छोटू कहकर पाखी बुलाती है। जिसे अनुपमा मना करती है और कहती है उसका नाम बदला जाएगा तो कैसा लगेगा ? पाखी यही नहीं रुकती है फिर भी वो करती है। जिसके बाद ईशानी आती है और बंकू को ज्यूस देती है और पाखी से कहती है खुद ले लेने के लिए। बा के बर्थडे का सेलिब्रेशन शुरू होता है और बाउजी के दोस्त आते है। जिसके बाद सभी लोग मिलकर डांस करते है। लेकिन अनुपमा को डांस करता देख श्रुति वहां से चली जाती है और इस डांस के दौरान ही राही और अनुपमा भी आमने – सामने आते है लेकिन, अनुपमा को राही माफ नहीं करती है। जिसके बाद भी सभी लोग डांस करते है और अचानक से अनुपमा को अनुज की याद आ जाती है। जिसे देखकर सभी हैरान होते है। दिग्विजय अनुपमा के चेहरे पर दोस्त के नाते वापस मुस्कान लाने की बात करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, बा के बर्थडे पर अनुपमा को दिग्विजय चाकू लाकर देता है। जिसके बाद अनुपमा के रिश्ते पर श्रृति सवाल उठाती है। वही अनुपमा और राही में बहस हो जाती है कि किस तरह से अनुपमा ने अनुज को भुला दिया है। वही राही कहती है कि अनुपमा एक बुरी मां है लेकिन अनुपमा ये अब बात सुनकर कहती है कि, अनुज की बेटी होने का हक राही को नहीं है क्योंकि वो एक बुरी बेटी है। मां बुरी नहीं है। राही अनुपमा पर कई सारे इल्जाम लगाती है जिसके बाद अनुपमा राही को थप्पड़ मार देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here