31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

अनुपमा 6th मई 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा और राही की हुई बहस, बा का बर्थडे सेलिब्रेशन

अनुपमा 6th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान दिग्विजय के बर्थडे पर आने से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा बंकू के साथ अपने सपनों को लेकर बाते करती है कि, मिडिल क्लास लोगों का अपना घर रहने का ही सबसे बड़ा सपना होता है।

ख्याति हुई बेहोश

बंकू और अनुपमा दुनिया की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बात करते है जिसे लोग अपना सपना कैसे पूरा कर सकते है ? किस तरह वो अपने सपने देखना शुरू कर देते है। वही इस बीच ही ख्याति चक्कर खाकर सड़क पर गिर जाती है। सड़क पर गिरने की वजह से अनुपमा ख्याति को देखती है और उसे होश में लेकर आती है। ख्याति कहती है आजकल नॉर्मल है ये सब कुछ दिनों से उसे ठीक नहीं लग रहा था जिसकी वजह से वो डॉक्टर के पास गई थी। अनुपमा ख्याति को अपना ख्याल रखने के लिए कहती है। जिसके बाद राही के गुस्से को लेकर दोनों बात करते है और ख्याति कहती है कि, गुस्सा उसका बिल्कुल अनुज की जैसा है। अनुपमा इस बात से अग्री करती है लेकिन ख्याति अनुपमा को चिंता करने से मना करती है क्योंकि, मां बेटी एक – दूसरे से ज्यादा देर तक नाराज नहीं रह सकते है। कोठारी परिवार में सभी बा के बर्थडे के लिए जश्न मनाते है और वसुंधरा कहती है कि, राही को भी जाने के लिए कहती है क्योंकि वो अब जा रहे है बा के बर्थडे पर। गौतम को बात समझ नहीं आती है अचानक कैसे हो गया ये ? लेकिन वसुंधरा की ये एक चाल होती है। जहां वो अनुपमा के खिलाफ नया कुछ करना चाहती है। वसुंधरा श्रुति को भी चलने के लिए कहती है।

बा का मूड हुआ खराब

अनुपमा और बंकू दिग्विजय सभी लोग बा के लिए अच्छे – अच्छे गिफ्ट बनाते है और याद करते है किस तरह से बा को तैयार होना पसंद है। जिसके बाद अनुपमा दिग्विजय अपने परिवार को याद करते है। दिग्विजय अपनी बेटी को याद करता है और अनुपमा कहती है कि, सभी लोग उसका ही परिवार है। बंकू को ईशानी कुछ चीजों के बारे में बताती है जहां, पाखी उसे लेकर वहां से चली जाती है। बा को तैयार कर सभी लोग नीचे लेकर आते है और अपने लिए सरप्राइज़ देखकर हैरान हो जाती है। सभी बा को विश करते है और अनुपमा एक बलून के पीछे होती है। जहां, बा उसे फोड़ने के लिए कहती है। ऐसे में, अब बा वो बलून फोड़ती है और अभी को देखकर बा फिर से गुस्सा करने लग जाती है। लेकिन बा को नाराज होने से मना करता है और कहता है कि, केक भी अच्छे से कट नहीं पाएगा। ऐसे में बा खुश होती है क्योंकि, केक भी होता है बर्थ डे पार्टी पर। बा की आरती अनुपमा करती है और तब तक दिग्विजय केक लेकर अंदर आ जाता है जिसे देखकर बा का मूड खराब हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, बा के बर्थडे पर अनुपमा को दिग्विजय चाकू लाकर देता है। जिसके बाद अनुपमा के रिश्ते पर श्रृति सवाल उठाती है। वही अनुमा और राही में बहस हो जाती है कि किस तरह से अनुपमा ने अनुज को भुला दिया है। वही राही कहती है कि अनुपमा एक बुरी मां है लेकिन अनुपमा ये अब बात सुनकर कहती है कि, अनुज की बेटी होने का हक राही को नहीं है क्योंकि वो एक बुरी बेटी है। मां बुरी नहीं है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here