अनुपमा 6th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा ने तोड़ दिया है राही का विश्वास।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा ने दिग्विजय का छोड़ दिया होता है। वही राही और प्रेम रेस्टोरेंट के काम लिए काफी ज्यादा खुश होते है क्योंकि, प्रेम के लिए बहुत बड़ा दिन होने वाला है।
राही की परेशानी
राही प्रेम की नजर उतारती है जिसके बाद ख्याति दोनों की नजर उतारती है और प्रेम से उम्मीद करती है अपने पापा को वो जल्द से जल्द लंदन से लेकर आ जाएगा। ऐसे में राही, परेशान हो जाती है क्योंकि उसे ऑफिस से फोन आता है कि, उसके पति के रेस्टोरेंट का काम है इसलिए किसी और को अप्वाइंट किया गया है। जिसके बाद राही प्रेम को ये बात बताती है क्योंकि, प्रेम को भी समझ नहीं आ रहा होता है कि, होटल का इंस्पेक्शन करने के लिए कौन आ रहा है ? अनुपमा अहमदाबाद आने का सोचती है। वही राही प्रेम को हिम्मत देती है कि, उसे डरना नहीं चाहिए। प्रेम ने अपना काम पूरे दिल से किया है और दिलवाले काम जरूर पूरे होते है। राही की बात को प्रेम समझता है और कहता है कि, टेंशन अब उसे किसी भी चीज का नहीं है क्योंकि राही उसके साथ है।
अनुपमा की घर वापसी
बा एक बार फिर घर में अपने खर्चे को लेकर परेशान होती है क्योंकि, खर्चे बहुत ज्यादा है और कमाई कम है। अंश सारे कामों की चिंता बा को करने से मना करता है क्योंकि, अंश अब देख लेगा वही पाखी आती है और फिर से बा का मजाक बनाती है कि वो फिर से खर्चे को लेकर रोने लगी ? बा से जसप्रीत कहती है कि, उसे चिंता करने की क्या जरूरत है ? अगर उसे कम पड़ रहे है खर्च तो जसप्रीत है ना ? बा जसप्रीत को कहती है उसके एहसान पहले से ही हम पर है। इस बीच पाखी जसप्रीत पर इल्जाम लगाती है कि, किस तरह की वो बॉस है और अंश क्या कर रहा है कब तक वो दूसरों की मदद लेता रहेगा ? माही भी इस बात में पाखी का साथ देती है और उसे कहती है कि, जसप्रीत गलत के रही है। ऐसे में तीनों में बहस हो जाती है और अनुपमा तब तक वहां आ जाती है जो गलती से माही के फेंके हुए आम को पकड़ लेती है। अनुपमा को देखकर सभी खुश होते है लेकिन, अनुपमा को समझ नहीं आता है उसके घर में चल क्या रहा है ?
गौतम की धमकी
राही प्रांची को लेकर अनुपमा के पास जाती है लेकिन गौतम उसे ले जाने देने से मना करता है और बच्ची को लेकर दोनों में छीना झपटी चालू हो जाती है। जिसके बाद राही को बचाने के लिए ख्याति वहां आती है और वो राही का साथ देती है और गौतम को कहती है वो बाप बने के लायक तक नहीं है। अनुपमा से एक – एक कर सब बात करते है और माही अनु मां को लेकर इमोशनल हो जाती है। तोशु इस बीच अनुपमा से पूछता है वो कब तक इस घर में अभी रहने वाली है ? अनुपमा कहती है शेफ की नौकरी उसे मिल गई है। जिसके बाद अब बाउजी तोशु को चिल्लाते है और कहते है वो मां है उसकी और अनुपमा का ये घर है। घर में सभी आराम करते है और तब तक माही अपने पर बीती सारी बात अनु मां को बताती है। अनुपमा सभी चीजों को लेकर माही को हिम्मत देती है और कहती है माही को अपने जिदंगी में कुछ ना कुछ करना होगा इसलिए अभी के लिए उसे नौकरी पर ध्यान देना होगा। गौतम ख्याति को एक साथ देखकर वसुंधरा पूछती है क्या हुआ है ? गौतम कहता है अनुपमा जी आ गई है अब, इस घर में किसी ना किसी की चिता जलेगी। जिसके बाद अनुपमा माही का बर्थडे अकेले में सेलिब्रेट करती है और माही के साथ अपने कुछ पल को याद करती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा ने प्रेम के होटल का इंस्पेक्शन रिजेक्ट कर दिया रहता है। वही दूसरी तरफ राही और प्रेम का ये सपना टूट जाता है। तोशु इस बात का मजाक बनाता है जिसके बाद वसुंधरा कहती है कि, अनुपमा अपनी जिद्द में प्रेम का सपना तोड़ रही है वो क्या रही है उसे समझ भी रहा है ? बा भी अनुपमा को समझाती है कि, अनुपमा को उसकी बेटी के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

