31.5 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

अनुपमा 5th जून 2026 रिटेन अपडेट : प्रेम के सामने आया राही का सच, हो रही है नए प्यार की शुरुआत

अनुपमा 5th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब वसुंधरा का गुस्सा फूट गया है राही पर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय और प्रेरणा से होती है। जहां प्रेरणा को दिग्विजय हिम्मत देता है कि प्यार जब खूबसूरत इंसान से होता है तो और भी ज्यादा वो सुंदर लगता है।

प्रेम का नाटक

जिसके बाद अंश को भी यही बात अनुपमा समझाती है और वो कहती है कि किस तरह से अनुपमा को चीजें समझनी होगी जिसे अंश को आसानी हो फैसला लेने के लिए। वही दूसरी तरफ अब प्रेम कैफे में काम करता है और श्रुति उसे कुछ स्टाफ रखने की बात करती है लेकिन वो ये सब के लिए मना करता है और कहता है कि अकेले वो ये सब करने वाला है। जिसके आबाद अब श्रुति थोड़ा प्रेम को ब्रेक लेने के लिए कहती है और तब तक प्रेम कैफे के सिलेक्शन की खबर आती है और वो काफी ज्यादा खुश हो जाता है। जिसके बाद अब श्रुति पूछती है उनके कैफे का क्या हुआ है ? लेकिन प्रेम को फॉर्म के वक्त की बात याद आती है कि, उन्होंने भरा हुआ था लेकिन प्रेम ने उसे जला दिया था। जिसके बाद प्रेम कहता है उनके बारे में किसी को कुछ ओर नहीं है। तोशु मिठाई लेकर आता है अनुपमा और दिग्विजय के पास जहां, दोनों प्रेरणा और अंश के बारे में बात करते है और उन्हें कैफे के बारे में पता चलता है। अनुपमा को लगता है शायद इस बार भी प्रेम ने कुछ गलत किया हुआ है। अंश भी इस बात का ही अंदाजा लगता है। अनुपमा कंपटीशन में जाकर बात करने की बात करती है।

राही की सच्चाई आई प्रेम के सामने

वही कैफे में राही अकेले रहती है और वो प्रेम से बात करने के लिए आती है लेकिन प्रेम राही को अपने करीब तक आने नहीं देता है। जिसके बाद राही उसे समझाने की कोशिश करती करती है लेकिन प्रेम कहता है उसने बहुत आसानी से माफ कर दिया है लेकिन अनुपमा को प्रेम कभी भी माफ नहीं करेगा। ख्याति वहां आती है और वो राही को हिम्मत देती है। ख्याति कहती है सब कुछ ठीक रहने वाला है। जिसके बाद राही अपनी दिल की बात कहती है बीमारी के बार में उसने बताया नहीं है कि क्या कुछ हो रहा है उसकी प्रेग्नेंसी काफी ज्यादा मुश्किल होने वाली है। वसुंधरा ये बात सुन लेती है और वो प्रेम से कहती है सुना न उसने क्या कहा है उसने ? राही ने ये भी कर दिया है। जिसकी वजह से अब घर में बवाल होगा। पपरी कहती है इसमें परेशान होने की बात नहीं है वो दवाई से ठीक हो सकता है। जिसके बाद अब ख्याति भी चीजों को समझाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा बा और बाउजी की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करती है जहां वो प्रेम और राही को मिस करती है और प्रेम वहां आ जाता है। ऐसे में अब अचानक से परी के आंसू निकल जाते है। जहां अनुपमा कहती है वो क्यों रो रही है ? और परी के रोने का कारण कोई और नहीं बल्कि, राही होती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here