29 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026

अनुपमा 5th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : कोठारी परिवार में आई खुशियां, परी की हुई घर वापसी

अनुपमा 5th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा को डर रहता है कि, कही कुछ गलत ना हो जाए।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा के घर सभी लोग आए हुए होते है। लेकिन पराग कहता है वो खुशी – खुशी अब परी को लेकर घर जाएगा।

गौतम और माही की चाल

माही और गौतम पूरे घर में परेशान होते है। कि ऐसे – कैसे वो घर से बाहर आ गए है ? लेकिन गौतम कहता है कि, इस घर से निकलने वाले सारे रास्ते की बंद करना होगा। नहीं तो पापा घर से निकाल देंगे। गौतम बच्चे को लेकर कहता है लेकिन माही को उसका प्लान पसंद नहीं आता है वो कहती है हमेशा के लिए कुछ करना होगा। वही पराग सभी को कहता है कल घर आने के लिए। किंजल मना करती है क्योंकि हर बार बेइज्जती होती है। लेकिन पराग कहता है कल उसकी बा का बर्थडे है इसलिए खुशी होगी और परी की भी घर वापसी होगी। वसुंधरा प्रेरणा को आने से मना करती है। लेकिन अनुपमा समझाती है कि, प्रेरणा ऐसी नहीं है। ऐसे में सभी तैयार होते है कि, उसे जाना होगा। राही और प्रेम के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है और प्रेम इस बीच ही राही से बच्चे को लेकर बात करता है। जहां वसुंधरा सुन लेती है कि राही कह रही है कि उसे बच्चा नहीं चाहिए।

नीता की माफी

तोशु अनुपमा से कहता है चॉल को लेकर उसने गलत फैसला लिया है। उसे घर ले लेना चाहिए। अनुपमा तोशु को पीटने का सोचती है क्योंकि, तोशु हमेशा कुछ ना कुछ गलत समझ रहा होता है। अनुपमा धमकी देती है कि, गलत से लिया कुछ भी सही नहीं होने वाला है। वसुंधरा राही को लेकर परेशान हो जाती है कि, राही ने ऐसे कैसे कह दिया हुआ है ? नीता घर आती है। जहां अनिल उसे वापस चले जाने के लिए कहता है लेकिन पराग से नीता माफी मांगती है और कहती है, कि आगे से ऐसी स्थिति में वो कभी भी अपनो का साथ नहीं छोड़ेगी। ख्याति भी नीता को माफ कर देती है। वही सभी परिवार तैयार होकर कोठारी हाउस आते है। जहां, अब पराग सभी लोग के साथ शाह का स्वागत करता है और अनुपमा से माफी मांगता है लेकिन, अनुपमा कहती है उसे कि, बीत गया है जो उसे अब भूल जाना चाहिए। नीता परी को घर के अंदर आने के लिए मना करती है। जहां, सभी लोग नीता को पूछते है क्यों ऐसे वो रोक रही है ? नीता कहती है, कि बहु का स्वागत बेटी जैसा होना चाहिए। राही भी अनुपमा से माफी मांगती है और अनुपमा कहती है, सब अच्छा होने वाला है। कुछ गलत नहीं होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, कोठारी परिवार में दोनों परिवार के बिच गेम देखने को मिलता है। जहां सभी लोग एक – दूसरे के किरदार का नकल करते हैं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here