अनुपमा 4th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा को होती है राही को लेकर चिंता।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा अब राही को लेकर परेशान होती है। वही प्रेम राही को घर से निकलने के लिए कहता है और अगर आज वो गई तो कभी भी वापस नहीं आ पाएगी।
राही हुई इमोशनल
राही प्रेम से कहती है वो कभी भी मिली नहीं है किसी से भी। फिर अचानक क्या हो गया है ? श्रुति को चिंता होती है कि प्रेम और राही के साथ क्या हो रहा है ? ख्याति अभी भी प्रेम को रोकने के लिए कहती है लेकिन प्रेम किसी की बात सुनता नहीं है और राही घर का दरवाजा बंद कर देती है। वसुंधरा राही को काफी भला बुरा कहती है लेकिन राही कहती है प्रेम के साथ वो हर मुश्किल में है लेकिन आज भी उसने प्रेम को गलत नहीं समझा है। प्रेम को विश्वास होता है और तब तक ख्याति को अनुपमा का फोन आता है।। अनुपमा को ख्याति कहती है कि, राही इस घर में अकेली है लेकिन सब ठीक हो जाएगा। अनुपमा के मन की चिंता ख्याति समझ जाती है। ऐसे में अब अनुपमा कैफे बंद करन एकी बात करती है लेकिन बाउजी, ईशानी और बंकू पढ़ रहे होते है। जहां वो अनुपमा और दिग्विजय को जाने के लिए कहते है।
अंश और प्रेरणा के प्यार का अहसास
बा काफी परेशान हो जाती है क्योंकि बा की दूरबीन नहीं मिल रही होती है। जिसके बाद बा चाय नाश्ता कुछ नहीं करती है और सभी को वो चीज ढूंढने के लिए कहती है। पाखी और तोशु दोनों को भी बा काम पर लगाती है। जिसके बाद में अनुपमा अंश को और दिग्विजय प्रेरणा को अकेले में खुश होते हुए देखता है कि, किस तरह से दोनों अपनी जिदंगी में खुश है। जिसके बाद अंश की नजर अनुपमा उतारती है ओर उसे ऐसे ही खुश रहने के लिए कहती है। वही अब अनुपमा सारी चीजों की वजह से भी काफी परेशान होती है। लेकिन अंश को वो हिम्मत देती है अगर उसके दिल में प्रेरणा के लिए कुछ है तो उसे समझना चाहिए कि, प्रेरणा उसके लिए बहुत खास है। वही बात दिग्विजय प्रेरणा को भी समझाता है। लेकिन प्रेरणा कहती ह अंश बहुत ही ज्यादा अच्छा है उसकी दोस्ती के उसके लिए बहुत खास है। जिसके बाद दोनों अपनी – अपनी चीजों के लिए डरे हुए होते है कि किसी की वजह से कुछ खराब ना हो जाए।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा बा और बाउजी की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करती है जहां वो प्रेम और राही को मिस करती है और प्रेम वहां आ जाता है। ऐसे में अब अचानक से परी के आंसू निकल जाते है। जहां अनुपमा कहती है वो क्यों रो रही है ? और परी के रोने का कारण कोई और नहीं बल्कि, राही होती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

