32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 4th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा को सताई जया की चिंता, टूट गया अनुपमा का विश्वास

अनुपमा 4th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुमा बार – बार हो रही है जया के लिए परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा अब जया को हॉस्पिटल से घर लेकर आती है और जया घर में अंधेरा देखती है जिसकी वजह से वो डर जाती है। लेकिन बंकू ने उसके लिए सेलिब्रेट किया होता है एक छोटी सी पार्टी जिसे देखकर वो बहुत ही ज्यादा खुश हो जाती है।

जया का सेलिब्रेशन

अनुपमा के साथ जया और सभी लोग मिलकर डांस करते है और उसे टेंशन लेने के लिए मना करते है। अनुपमा कहती है जया के लिए ये सब किया गया है क्या दिग्विजय को पता है ? बंकू मना कर देता है और अनुपमा उसे कहने के लिए कहती है क्योंकि, वो भी टेंशन में है और जया के लिए वो भी परेशान हुए थे। बंकू कहता है सर के आने से पहले वो सब हटा देंगे। अनुपमा के साथ सभी लोग डांस करते है। इस बीच रॉसी आती है और एक बार फिर से वो जया को डराती है लेकिन अनुपमा सही समय पर जया को अपने पास लेकर आ जाती है क्योंकि, इस घर में सिर्फ अनुपमा के लोग है जो जया को डरने नहीं देंगे। ऐसे में अब जया केक कट करती है और सभी के साथ वो सेलिब्रेट करती है। वही दूसरी तरफ वसुंधरा से राही पूछती है उसने क्या अनुपमा का फोन उठाया था ? वसुंधरा कोई जवाब नहीं देती है। जिसके बाद राही को लगने लगता है कि, शायद बा ने मम्मी को कुछ कहा है। राही के जाने के बाद वसुंधरा सोचने लग जाती है कि, इस घर में राही को बहु बनकर रहना होगा क्योंकि, अनुपमा की बेटी इस घर को बहुत नुकसान पहुंचाएगी। बंकू अनुपमा के गले का चैन पूछता है कहां है ? जिसके बाद अनुपमा कहती है उसने संभालकर रखा है लेकिन बंकू कहता है कि, उसे समझ आ गया है वो कहां है ? ऐसे में अब अनुपमा कहती है ये सब चीजें सही मौके के लिए होती है जिसकी वजह से आज जया बच पाई है।

माही ने दिए जसप्रीत को ताने

माही अब जसप्रीत को दूर रहने के लिए अंश से कहती है क्योंकि, वो आगे इस बार अंश की फीलिंग से खेलेगी तो सही नहीं रहने वाला है। ऐसे में अब, जसप्रीत भी माही को खरी खोटी सुनाती है कि, किस तरह के इंसान है ये लोग ? पहले गौतम को बच्चा दे दिया अंश का उसके बाद अब अंश की वफादारी कर रहे है ? जसप्रीत से बात करने के लिए अंश आता है और माही वहां से चली जाती है। बा माही को कहती है उसने अच्छा काम किया है ऐसे ही जसप्रीत को सुनाते रहना है। बाउजी इस बात को पसंद नहीं करते है और कहते है ऐसा करना सही नहीं रहने वाला है। राजा अपने काम से रिलेटेड सारी चीजों को संभालता है जिसके बाद राही और प्रेम के साथ वो गुड न्यूज शेयर कर डांस करता है और राही उसे खुशियां बचाकर रखने कहती है क्योंकि होटल की ओपनिंग नहीं हुई है अभी। दिग्विजय इस पार्टी में आता है और उसे देखकर सब परेशान हो जाते है। जिसके बाद दिग्विजय जया को गिफ्ट देता है और उसे कहता है कि, जया के बिना ये घर सुना हो गया था। दिग्विजय की ये बात सुनकर बहुत अच्छा लगता है सभी को और अब अनुपमा देखती है नींद में भी जया डरी हुई होती है क्योंकि, उसे अभी भी डर लग रहा होता है। बाहर आते ही अनुपमा परेशान रहती है जिसके बाद दिग्विजय से वो बात करती है और दिग्विजय कहता है कि, वो बहुत ही ज्यादा लक्की है क्योंकि सबकी बेटियां वहां से बचकर नहीं आ सकती है। अनुपमा को इस बात का बुरा लगता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के लिए राही और प्रेम बहुत खुश होते है कि, दोनों ने ही होटल के इंस्पेक्शन के लिए अनुपमा को चुना  है। जिसके बाद अनुपमा ने उसे रिजेक्ट कर दिया। वही दूसरी तरफ राही और प्रेम का ये सपना टूट जाता है। वही राही अपनी मां से नाराज हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here