अनुपमा 3rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अब जया आ चुकी है होश में जिसके बाद जया के लिए अनुपमा बहुत ही ज्यादा हो जाती है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा जया के होश में आने की प्रार्थना करती है। साथ ही अब अनुज की यादों को वो बेच देती है।
अनुपमा ने बचाई जया की जान
जहां उस लॉकेट का उसे 1लाख दिया जाता है और अनुपमा पैसे लेकर जया की जान को बचाती है। वही अनुपमा बार – बार किसी ना किसी चीज से जया से बात करती है और तभी जया भी होश में आ जाती है। अनुपमा जया को आराम करने के लिए कहती है और उसे कहती है कि, पिछले दिन क्या हुआ था। उसे बताने के लिए। अनुपमा को डॉक्टर जया की दवाई लेने के लिए कहते है और अनुपमा तब तक बाहर चली जाती है। पॉल और रॉसी दोनों में बहस होता है कि, जया को कौन मारेगा ? पॉल रॉसी को ये काम करने के लिए कहता है और रॉसी जया के कमरे में आती है और उसे डराने की कोशिश करती है कि, किस तरह से उसे संभल कर रहना चाहिए और डर कर रहना चाहिए। क्योंकि उसने किसी को भी सच बताया तो, उसकी अनु मां के साथ सही नहीं होने वाला है। अनुपमा डॉक्टर के पास होती है और राही का फोन उसे आता है। जहां, वो प्रेम के होटल को लेकर बात करती है और कहती है किस तरह से सभी लोग बहुत ही ज़्यादा खुश थे। अनुपमा अपनी परेशानी बताने का सोचती है लेकिन, ऐसा होता नहीं है। अनुपमा सोचती है राही की अपनी जिदंगी है और ऐसा करना सही नहीं है।
जसप्रीत का फूटा गुस्सा
बा और बाउजी अपने काम को लेकर परेशान होते है और तभी बा जसप्रीत के लिए बाउजी को कहती है वो क्या करने की कोशिश कर रही है किसी को दिख नहीं रहा है ? बाउजी कहते है उसकी वजह से घर बचा है इसलिए उसे नहीं कुछ कहना चाहिए। वही दूसरी तरफ, माही के काम की वजह से माही परेशान रहती है। जहां वो बाउजी को कहती है कि, उसके सारे काम का क्रेडिट गौतम ने ले लिया है। पाखी माही को हिम्मत देती है और उसे कुछ नया करने के लिए कहती है क्योंकि, उसने नहीं किया ऐसा तो, अपनी पहचान नहीं बना पाएगी वो। माही का इस आइडिया में सभी साथ देते है और उसे नया कुछ करने के लिए कहते है। माही घर में सभी के लिए खाना बनाती है और अंश को भी खाने के लिए कहती है लेकिन काम होने की वजह से जसप्रीत और अंश दोनों ही मना करते है लेकिन ना का रिएक्शन जसप्रीत को समझ आ जाता है जिसके बाद जसप्रीत वहां से चली जाती है। अनुपमा जया के पास आती है और वो बहुत ही ज्यादा दडरी हुई होती है और अनुपमा जया को शांत करवाती है उसे कुछ भी सोचने से मना करती है जिसके बाद धीरे – धीरे अनुपमा जया से सवाल करती है। प्रेम और प्रेरणा दोनों अपने रेस्टोरेंट के काम के लिए खुश होते है क्योंकि सारा काम हो चुका है। प्रेम इस ओपनिंग में रजनी को बुलाने की बात करता है लेकिन, प्रेरणा मना कर देती है। वही अनुपमा से जया झूठ कहती है कि, वो बीच पर गई थी और वही से फैक्ट्री में बंद हो गई थी। हालांकि, अनुपमा जया की झूठ को पकड़ लेती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के लिए राही और प्रेम बहुत खुश होते है कि, दोनों ने ही होटल के इंस्पेक्शन के लिए अनुपमा को चुना है। जिसके बाद अनुपमा ने उसे रिजेक्ट कर दिया। वही दूसरी तरफ राही और प्रेम का ये सपना टूट जाता है। वही राही अपनी मां से नाराज हो जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

