35 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026

अनुपमा 31st अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट : डांडिया की रास में अनुपमा की जान पर आया खतरा ?

अनुपमा 31st अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा को लेकर घरवाले हो चुके है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा मोहनलाल के बेटे को लेकर कहती है वो कभी भी गलत हाथों में गया ही नहीं था। जिसके बाद अब अनुपमा मोहनलाल को काफी परेशान करती है।

अनुपमा की कोशिश

उसे कहती है कि, अनुपमा जल्दी किसी से भिड़ती नहीं है और ना ही सच के लिए झुकती है। जिसके बाद अब अनुपमा का साथ घरवाले भी देते है और उसे कहते है कि चीजों को लेकर मोहनलाल कभी भी सही इंसान नहीं था। जिसकी वजह से अनुपमा के अंदर माता का रूप आता है और वो बार – बार मोहनलाल को बात समझाने की कोशिश करती है और उसे कहती है बच्चों को लेकर चीजें कभी भी आसान नहीं होती है और इस बार उसने बच्चों को दांव पर लगाया है जिसकी वजह से अब अनुपमा मोहनलाल को छोड़ने वाली नहीं है।

ईशानी से अनुपमा ने कहा झूठ

अनुपमा सभी की बातों को सुनती है और कहती है कि किस तरह से चीजों को संभालना है और क्या करना है ये मोहनलाल को अच्छे से समझा देगी। वही अब अनुपमा घर आती है और उसे देखकर सभी लोग परेशान हो जाते है कि किस तरह से अनुपमा थकी हुई है लेकिन ईशानी कहती है कि, डर लगने लग जाता है कि, कुछ ही न जाए। लेकिन, अनुपमा कहती है अब से कुछ नहीं होने वाला है। जिसके बाद अब अनुपमा पर सभी लोग शक करते है और इस शक की वजह से अनुपमा से सभी लोग पूछते है लेकिन कोई कुछ कहता नहीं है। जहां अब अनुपमा सभी को गरबा खेलने की बात करती है और इस बीच बाऊजी घर पर पेपर देखने की कोशिश करते है लेकिन घर में उन्हें नहीं मिलता है। जहां अब बा कहती है यही होगा बस उसे पेपर उन्हें नहीं दिख रहा होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और पूरा परिवार डांडिया रास में बिजी होता है। जहां अब बिल्डर अपने आदमी भेजता है अनुपमा को गोली मारने की जहां, ये सब से अनुपमा अंजान होती है और उसकी जान पर खतरा आ जाता है।

 टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here