32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 31st मार्च 2026 रिटेन अपडेट : राही के सामने आई जसप्रीत की सच्चाई, अनुपमा हुई जया के लिए परेशान

अनुपमा 31st मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा हो चुकी है जया के लिए परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय के साथ होती है। जहां, दिग्विजय अपने बेटे को धमकी देता है कि, उसे ये घर किसी भी हालत में नहीं मिलेगा। क्योंकि, ये घर सावि का है।

अनुपमा की नई मुसीबत

दिग्विजय इस चीज को लेकर परेशान रहता है और तब तक बंकू को अनुपमा वहां देखती है। बंकू की चोट को देखकर अनुपमा परेशान हो जाती है और बंकू बताता है किस तरह से उसे परेशानी हुई है। अनुपमा को दिग्विजय के बेटे पर गुस्सा आता है कि किस तरह का बेटा है ? जो अपने ही पापा को इतनी परेशानी दे रहा है। जिसके बाद अनुपमा जया को घर में ढूंढ रही होती है और तभी जया की दोस्त वहां आ जाती है। अनुपमा उस जया के बारे में पूछती है लेकिन वो कहती है वो जया का चप्पल रिटर्न करने आई थी। उसे नहीं पता जया किधर है ? अनुपमा जया के लिए डर जाती है और उसे हर जगह ढूंढती है। तब तक अनुपमा की मुसीबत का दिग्विजय को पता चलता है। जहां सभी लोग जया को ढूंढ रहे होते है।

जया हुई गायब

बा और बाउजी दोनों ही अपने चैनल को लेकर परेशान हो जाते है। जहां, अब ईशानी भी चैनल के काम को कर नहीं पाती है। ऐसे में, तभी बा को अफसोस होता है कि, कैसे सब कुछ होगा ? तभी राही और प्रेम घर में आ जाते है और माही को गुड न्यूज देते है कि, उसके डिजाइन उसके क्लाइंट को बहुत पसंद आए हुए है। ये सुनकर माही बहुत ही ज्यादा खुश होती है और अंश इस घर की लड़की की तारीफ करता है। जहां उसे अपनी बेटी की याद आ जाती है। जसप्रीत राही से कहती है अभी कुछ तो कर सकते है ना ? कब तक चलेगा ऐसे ? राही कहती है अभी के लिए रास्ता नहीं है। वही दूसरी तरफ, प्रेम और राही जसप्रीत और अंश को लेकर बात करते है और दोनों ही इस रिश्त को समझते है। अनुपमा हर जगह अपनी बेटी जया को ढूंढ रही होती है। लेकिन उसे कुछ नहीं मिलता है। वही दूसरी तरफ, अनुपमा को समझ नहीं आता है वो कहां- कहां ? जया को ढूंढें ? दिग्विजय अपनी बेटी को लेकर यही पल याद करता है कि, एक दिन उसकी बेटी भी ऐसे ही चली गई थी। लेकिन दिग्विजय ने उसे ढूंढ निकालेगा। अनुपमा और सभी लोग जया के लिया परेशान हो जाते है। वही दूसरी तरफ, रोसी जया को कोठरी में लेकर जाती है और उसे वही बंद कर देती है। जया को समझ नहीं आता है अचानक क्या हुआ है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, पॉल की पत्नी जया को लेकर बाहर चली जाती है। जहां वो कहती है कि, अनुपमा की तबियत बहुत ही ज्यादा खराब है। वही दूसरी तरफ, अनुपमा को जया कही मिलती नहीं है। जिसके बाद अनुपमा को अफसोस होता है उसने पॉल पर हाथ क्यों उठाया ? दिग्विजय ये सब देखकता है। जिसके बाद अनुपमा पॉल के पैरों में गिर जाती है। लेकिन पॉल कहता है वो क्या बोल रही है उसे नहीं समझ रहा है। पॉल और रॉसी वहां से चले जाते है। जहां अनुपमा को जया का कंपास मिलता है। वही जया बेहोश होकर अपने कोठरी में होती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here