30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 2nd मार्च 2026 रिटेन अपडेट : क्या अनुपमा का सपना हो गया है सच ? वसुंधरा के ताने

अनुपमा 2nd मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने परिवार को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां परी राही से पूछती है कि कल अनु मां का बर्थडे है ये साड़ी कैसी रहने वाली है ?

अनुपमा का बर्थडे

वही अनुपमा के लिए राही ने बनाया होता है एक कार्ड। दूसरी तरफ अनुपमा अपने बर्थडे के लिए खुश होती है और अनुज के सपने देखती है कि, अनुज ही है सबसे पहले जिसे अनुपमा का बर्थड याद रहता है। वही अनुपमा अनुज के ख्यालों में खोई रहती है और तब तक उसे अंश का फोन आता है। अंश के फोन आने पर अनुपमा सीधा हॉस्पिटल आ जाती है। जिसके लिए अभि ही ज्यादा खुश होती है और अनुपमा अंश को समझाती है कि, किसी भी तरह से उसे डरना नहीं है क्योंकि, अनुपमा और भगवान दोनों का आशीर्वाद उसके साथ है। वही अनुपमा और सभी को तब तक गुड न्यूज मिलती है कि, प्रार्थना को बेटी हुई है। जिसे सुनकर सभी लोग खुश हो जाते है। राही सभी से कहती है आज मम्मी का बर्थडे है और आज के दिन ही प्रार्थना को बेटी हुई है। ये सुनकर सभी खुश हो कर एक – दूसरे को बधाई देते है लेकिन वसुंधरा खुश नहीं होती है।

परिवार में खुशियां

अनुपमा और सभी लोग एक दूसरे को बधाई देते है और अनुपमा से वसुंधरा कहती है कि, बेटी आई है लेकिन बेटी का नसीब अनुपमा जैसा नहीं होगा। अनुमा इस बात को लेकर ज्यादा कुछ कहती नहीं है और सभी लोग प्रार्थना और उसके बच्चे के लिए खुश होते है। वसुंधरा कहती है कि बच्चे को सबसे पहले जो उठाता है ना बच्चा उसके जैसा ही होता है। सभी लोग एक दूसरे से बहस करने लग जाते है लेकिन, वसुंधरा कहती है वही ये काम सबसे पहले करने वाली है। अनुपमा कहती है कि, इस पर अगर किसी का हक है तो वो है अंश और प्रार्थना का और उन्हें ही ये सबसे पहले करना भी चाहिए। लेकिन बच्चा आता है सबसे पहले तो, नर्स का पैर फिसलने वाला होता है लेकिन अनुपमा उसे संभाल लेती है और सभी हैरान हो जाते है। अनुपमा कहती है ऐसा कुछ नहीं होता है। ऐस होता तो बच्चा डॉक्टर जैसा होता। वही दूसरी तरफ, अभी बच्चे को देखते है और सभी नजर गौतम पर भी जाती है। अंश अपनी बेटी गौतम के गोद में भी देता है लेकिन, बच्ची रोने लग जाती है।

वसुंधरा के ताने

वसुंधरा गौतम से कहती है बच्ची को भी पता चल जाता है कि, वो गलत हाथ में गई हुई है। जिसके तुरंत बाद ही अंश ले लेता है। राही और प्रेम बहुत खुश होते है कि, दोनों ने बच्चे को गोद में लिया हुआ है। जिसके तुरंत बाद ही अनुपमा को वसुंधरा कहती है प्रेम को बच्चे पसंद है लेकिन राही तैयार नहीं है। इसलिए उसे समझाना चाहिए कि, सही समय पर ही अब कुछ सही होने वाला है लेकिन अनुपमा कहती है ये सब फैसला राही और प्रेम का है। जिसके लिए राही और प्रेम दोनों को समझना होगा। आजकल के बच्चे समय के साथ भी बदल गए है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के बर्थडे पर सेलिब्रेशन होता है। जिसके बाद अनुपमा देखती है कि गौतम अपनी बेटी के लिए गुस्से में आ जाता है। वही देर रात प्रार्थना अपने बच्चे को लेकर जाती है और अनुपमा उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन प्रार्थना अपने आपको बचा नहीं पाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here