अनुपमा 2nd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अब प्रांची को लेकर राही का गुस्सा अब फूट चुका है गौतम पर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा जया को हॉस्पिटल लेकर आती है क्योंकि, अनुपमा देखती है जया की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है।
बा का फूटा गौतम पर गुस्सा
ऐसे में जया हॉस्पिटल आती है जिसे जया को वो होश में ला सके। लेकिन, अनुपमा को डॉक्टर जया की कंडीशन ज्यादा सीरियस बताते है। जिसके बाद दिग्विजय को भी जया की चिंता होने लग जाती है और उसे याद आने लग जाता है कि, किस तरह से उसने अपनी बेटी खो दी हुई थी ? अनुपमा को डॉक्टर जल्द से जल्द पैसे का इंतजाम करने के लिए कहते है क्योंकि ज्यादा समय वो जया को नहीं दे सकते है। वही दूसरी तरफ गौतम को बा सभी के सामने चिल्लाती है क्योंकि, प्रांची के साथ बहुत बड़ी लापरवाही हुई है। घर में राही और प्रेम के साथ – साथ सभी लोग हैरान होते है कि, आज बा कैसे डांट रही है गौतम को ? अनिल कहता है बा को क्या उसे लगता है आज गौतम की गलती है ? बा का जवाब हां में रहता है।
अनुपमा ने मांगी राही से मदद
राही और प्रेम गौतम पर केस करने की बात करते है लेकिन,बा इस चीज के लिए मना करती है और राही को प्रांची की ज़िम्मेदारी देती है। क्योंकि, प्रांची को अभी एक मां की जरूरत होती है। जिसके बाद अब प्रांची को लेकर राही कहती है ऑफिस के साथ वो ये सब कर लेगी। जिसमें ख्याति भी उसका साथ देती है। लेकिन वसुंधरा ऐसा नहीं चाहती है। वो कहती है जिम्मेदारी सिर्फ राही लेगी। जिसके बाद राही ब को समझाने की कोशिश करती है कि, पहले भी औरते सब कुछ करती थी और आज भीख साथ सब कुछ कर लेंगी। बंकू जया को होश में लाने की कोशिश करता है लेकिन जया होश में आती नहीं है और अनुपमा को पैसे की टेंशन की वजह से चक्कर आने लग जाते है लेकिन वो अपने आपको संभाल लेती है। जसप्रीत अंश को सलाह देती है कि, उसे अब इवेंट करना चाहिए। अंश कहता है घर पर कौन रहेगा ? जसप्रीत अपनी जिम्मेदारी लेने की बात करती है लेकिन तब तक बा कहता है जसप्रीत चाहती ही है कि, अंश घर में ना रहे। अंश बा को समझाता है और यही बात वो कहने की कोशिश भी करता है जसप्रीत को। जसप्रीत बा की बात का बुरा नहीं मानती है। ऐसा कहकर वो चली जाती है। दिग्विजय अपने कमरे में पैसे को देखता है लेकिन उसके पास भी ज्यादा नहीं होते है जिसकी वजह से उसे अफसोस होता है। वही, अनुपमा राही को फोन करती है मदद के लिए लेकिन, राही का फोन वसुंधरा उठाती है और उसे पैसे को लेकर बुरा भला कहती है। जिसे वो कहती है कि, उसकी बेटी अब बहु है और इस घर से पैसे लेना अनुपमा के लिए सही नहीं होने वाला है। फोन रखते ही राही पूछती है किसका फोन था ? लेकिन वसुंधरा झूठ कहती है और गलत नंबर बताती है। वही अनुपमा को चिंता होती है कैसे वो करेगी ये सब ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जया के होश में आते ही रॉसी जया को धमकी देती है और कहती है गर उसने अनुपमा को कुछ भी बताया तो सही नहीं होने वाला है। ऐसे में अनुपमा उसकी वक्त रूम में आ जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

