31.3 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

अनुपमा 28th मई 2026 रिटेन अपडेट : दिग्विजय और प्रेम में हुई बहस, टूट गया अनुपमा का रिश्ता ?

अनुपमा 28th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब दिग्विजय के सामने आ जाता है गौतम का सच।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा अपने कस्टमर को खाने के लिए अंदर चलने के लिए कहती है। जिसके बाद अनुपमा अंदर जाती है और राही प्रेम अनुपमा को देखकर हैरान हो जाते है।

अनुपमा हुई परेशान

अनुपमा के अंदर जाते ही डॉक्टर बोस अब गौतम और वसुंधरा को देखते है। जिसके आबाद वो दिग्विजय को कहते है कि गोवा में इसने उसे देखा था। जिसके बाद अब दिग्विजय काफी ज्यादा परेशान हो जाता है और कहता है उसे कि गलत फहमी हुई होगी। लेकिन ऐसा नहीं होता ह। डॉक्टर को अंदर लेकर जाते है। वसुंधरा कैफे को देखकर बहुत खुश होती है। वही अब बा डॉक्टर से मिलती है और उसकी तारीफ करती है कि घर में कोई आया जो यहां रहने के लिए नहीं आया है। कैफे के डस्टबिन में प्रेम अपने कंपटीशन का पेपर जला कर फेंक देता है और राही को लगता है कुछ इंपार्टेट है। राही जब तक समझती तब तक प्रेम वहां आ जाता है और कहता है कुछ भी ऐसा नहीं है। सब्जी लेने के लिए अनुपमा अंश और प्रेरणा बाहर जाते हैं। जहां अनुपमा को सब्जी की हालत को देखकर बुरा लगता है। क्योंकि सब्जी की हालत की वजह से लोग पैसे कमाने की सोचते है। जिसके लिए अनुपमा को काफी ज्यादा बुरा लगता है। वही दूसरी तरफ अब अनुपमा की बातों से प्रेरणा और अंश भी काफी कुछ सीखते है। किचन में अचानक से राही को चक्कर आ जाता है जिसे ख्याति संभालती है और नीता वहां आकर परी के लिए कुछ चीजें बनाने के लिये कहती है और राही को ताने मारती है जिसकी वजह से राही को बुरा लगता है लेकिन, ख्याति उसे ये सब सोचने के लिए मना करती है।

दिग्विजय का सवाल

कैफे में अब ईशानी के दोस्त आते है जहां बंकू को ईशानी काम करने के लिए कहती है लेकिन, माही सारी चीजें लेकर आती है और अचानक तभी बंकू के हाथ से कॉफी गिर जाता है। जहां सभी बंकू पर चिल्लाते है और ईशानी उनसे अपनी दोस्ती तोड़ देती है। ईशानी कहती है कि, चीजों को समझने की जरूरत उसे है। क्योंकि ये एक फैमिली बिजनेस है और फैमिली काम करते है। ईशानी पर पाखी का गुस्सा फूट जाता है। लेकिन ईशानी कुछ कहती नहीं है। वही अब दूसरी तरफ दिग्विजय वसुंधरा के घर जाता है। जहां वो वसुंधरा और ख्याति को बात करते हुए सुनता है कि, वसुंधरा गोआ क्यों गई थी ? दिग्विजय कहता है कि, वो क्या काम था उसे तो बता सकती है ना ? दिग्विजय को वसुंधरा घर से निकल जाने के लिए कहती है लेकिन वो सुनता नहीं है और उसे सवाल जवाब करता रहता है। दोनों के बहस के बीच अनुपमा के लिए वसुंधरा बदला लेती है ऐसी बातें कहती है क्योंकि, अनुपमा ने उसका सब कुछ खराब कर दिया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, प्रेम दिग्विजय को भला बुरा कहता है। जहां वो कहता है कि, बिना शादी के वो घर जमाई बन गया हुआ है। जाइए सुनकर दिग्विजय प्रेम को थप्पड़ मार देता है। ऐसे में अब अनुपमा को राही धमकी देती है और अनुपमा से कहती है उसने सही नहीं किया है। अनुपमा दिग्विजय को कहती है अब उसने और भी रिश्ते को खराब कर दिया है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here