अनुपमा 28th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब राही ने फैसला लिया है माही को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा के लिए बंकू झगड़ा करता है और कहता है अनुपमा जाएगी तो वो भी चला जाएगा। जिसके बाद अनुपमा बंकू को समझाती है कि, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि, ऐसा अगर वो करेगा तो उसकी भी नौकरी खतरे में आ सकती है।
अनुपमा हुई बेघर ?
बंकू अनुपमा की बात को मानता है और उसे कहता है ठीक है वो अब से ऐसा ही करने वाला है। अनुपमा जया को घर छोड़ जाने की बात करती है। जहां वो सारे समान को पैक करती है। लेकिन दिग्विजय को काफी ज्यादा अजीब लगता रहता है कि, किस तरह से उसने अनुपमा को बेघर कर दिया है। अनुपमा और बंकू दोनों हो अपनी जिंदगी की परेशानी को लेकर बात करते है और कहते है कि, कुछ भी होगा अच्छा होगा। वही दूसरी तरफ, माही और प्रेम माही को उसके मायके छोड़ने का फैसला लेते है। जिसके लिए वसुंधरा घर में परेशान होती है कि, उसे बीच रात में जरूरत कहां थी जाने की ? उसे हमें कहना चाहिए था। हम कुछ करते। अनिल और ख्याति इसमें राही और माही का साथ देते है। जहां, वो कहते है माही ने उन्हें बताया था लेकिन उसने फैसला कर लिया था। जिसके बाद अब माही अगर आकर उसे कुछ बताएगी तो ख्याति जरूर सुनेगी।
माही को मिला घर
अनुपमा को दिग्विजय जाने से मना करता है और कहता है एक महीने तक रह सकती है उसे बाद उसे घर ढूंढ कर चले जाना होगा। बंकू बहुत खुश होता है और जया दिग्विजय के गले लग जाती है। बंकू भी कहता है वो कही नहीं जाने वाला है। जिसके बाद दिग्विजय कॉफी बनाने के लिए कहता है। जो वो कभी भी नहीं पिता है। ये देखकर बंकू को बहुत अजीब लगता है। राही माही को लेकर उसके घर आ जाती है। जहां माही को रखने के लिए बा मना कर देती है लेकिन, बाउजी कहते है वो रह सकती है यहां पर। तोशु को गौतम का मैसेज आता है कि, माही अगर आएगी तो उसे घर भेज देने को। नीचे आते ही सभी माही को देखते है। राही घर वालों को मनाती है और कहती है उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन ये घर माही का भी है उसे सहारे की जरूरत है। माही की बात को लेकर तोशु में भी बहस हो जाती है। जहां अंश कहता है माही यही रहने वाली है और उसके साथ। घर आते ही राही और वसुंधरा की बहस होती है। जहां गौतम बहुत ही ज्यादा भोला बने की कोशिश करता है। लेकिन, राही कहती है माही कैसे मिली ये बात सिर्फ दोनों ही जानते है। इसलिए उसके आगे उसे कुछ बताने की जरूरत नहीं लगती है। जया को अनुपमा तैयार करती है और तभी बंकू को आवाज देता है दिग्विजय झाड़ू लाने के लिए कैफे के अंदर। बंकू वहां होता नहीं है। जिसकी वजह से अनुपमा को जया अंदर झाड़ू ले जाने के लिए कहती है। हालांकि, दिग्विजय का ये प्लान होता है। अनुपमा के पैर से वहां रखा बास गिर जाता है। जहां से फूल उसके राहों में आते है और कैफे को देखकर वो बहुत खुश होती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, दिग्विजय कैफे को साफ करता है। जहां, अनुपमा अब दिग्विजय को इस कैफे को चलाने के लिए कहती है क्योंकि, ये बहुत ही ज्यादा सुंदर है। ऐसे में, अब बंकू और अनुपमा को घर को लेकर चिंता होती है। जहां वो खाना बनाते है और इस करता देख दिग्विजय अपने फ्रेंड के सामने ही उसे चिल्लाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

