30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 28th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : क्या टूट गया पाखी और दिवाकर का रिश्ता ? अनुपमा के सामने आया सच

अनुपमा 28th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अब अनुपमा टीना और अर्जुन को सबक सिखाती है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा टीना और अर्जुन की काली करतूत सभी के सामने लेकर आती है।

अनुपमा की टेंशन

वही दूसरी तरफ अनुपमा टीना और अर्जुन के बारे में बेबे और रविंद्र को भी समझाती है कि, जिस तरह अपने पूरी जिंदगी उसके नाम रख दी आपको क्या मिला है ? सिर्फ और सिर्फ बेइज्जती। जिसके लिए उसने कभी भी अपना आपको नहीं समझा है और इस चीज के लिए अपने इतनी तकलीफ उठाई है ? अनुपमा की बाते सभी को सही लगती है और अनुपमा अपनी जिंदगी के फैसले अब सभी को खुद लेने के लिए कहती है क्योंकि बच्चों के सहारे वो बैठेंगे तो ना घर रह पाएगा ना परिवार बच पाएगा। अनुपमा बेबे को हिम्मत देती है और टीना ओर अर्जुन को सबक सिखाने के लिए कहती है। जिसके लिए बेबे अर्जुन को थप्पड़ मारती है और अपने घर से जाने के लिए भी कहती है। अर्जुन बेबे से माफी मांगता है लेकिन बेबे उसकी बात नहीं सुनती है। रविंद्र कहता है वो दोनों एक ही जिदंगी के लिए काफी है और इस जिंदगी में दोनों अपना समय बिता चुके है। अनुपमा की सभी लोग जमकर तारीफ करते है और बेबे रवींद्र के घर जाकर पार्टी इस बीच ही बेबे को समान लाना होता है। जिसके लिए अनुपमा भी उसके साथ जाना चाहती है।

 बा को डांट

पाखी और तोशु दोनों मिलकर पूरा घर साफ करते है और पाखी कहती है कि, सब काम उसे अच्छे से करना होगा नहीं तो सगाई में अच्छा नहीं लगेगा। बा और किंजल पाखी को समझाने की कोशिश करते है और कहते है कि, उसे समझना होगा ये बात की दिवाकर सही लड़का नहीं है और इस चीज के लिए उसे बार – बार धोखा मिल सकता है। लेकिन पाखी सभी को शांत होने के लिए कहती है क्योंकि दिवाकर जल्द ही सबका मुंह बंद कर देगा। वही अनुपमा बाजार में दिवाकर के बेटे को देखती है और दिवाकर की पत्नी से जानबूझ कर टक्करा जाती है। जिसे दोनों की वापस से मुलाकात होती है। दिवाकर के लिए उसकी पत्नी कहती है, वो मेरे पति है और प्रोफेसर भी है। अनुपमा को पता चलता है कि, दिवाकर का असली नाम करण है। जिसके लिए अनुपमा से वो मिलवाना चाहती है। अनुपमा अभी मिलने के लिए मना करती है। क्योंकि समय आने पर वो जरूर मिलेगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा पाखी और दिवाकर की सगाई के मौके पर उसके परिवार को लेकर आ जाती है। जिसे देखकर दिवाकर हैरान हो जाता है। वही दूसरी तरफ, पाखी दिवाकर को थप्पड़ मार देती है। जिसके बाद अनुपमा उसे यहां से चले जाने के लिए कहती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here