33 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 28th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा के खिलाफ चलेगा गौतम नई चाल ? श्रुति हुई राही के लिए परेशान

अनुपमा 28th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां,  अब अनुपमा अपने कैफे लिए हो चुकी है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा को लेकर पाखी और तोशु तरह – तरह से बातें बनाते है कि, हर बार का हो गया है मम्मी का कही जाओ वापस आ जाओ ? क्या चल रहा है ये ?

पाखी तोशु और नए ताने

अनुपमा ये बात सुनती है और कहती है क्या कह रहे है वो वापस जरा कहने के लिए। लेकिन, अभी कोई कुछ नहीं कहता है। जिसके बाद अनुपमा पाखी और तोशु दोनों को ही जिंदगी में कुछ करने के लिए कहती है क्योंकि, जिदंगी अभी बहुत बड़ी है और हार बार उसे ऐसी कोई भी हरकतें नहीं करनी चाहिए जिसे उसे पीटने की वजह मिल जाए। अनुपमा पाखी और तोशु को समझा देती है लेकिन बा का गुस्सा फूट जाता है क्योंकि, अनुपमा हर जगह जाती रहती है। एक जगह शांति से उसे भी काम करना चाहिए। अनुपमा सोचने लग जाती है कि, अच्छा ही हुआ है कि, बा को दिग्विजय के बारे में पता नहीं चला है। जिसके बाद अब अनुपमा कहती है कि, बा को चिंता नहीं करने के लिए रिश्ते और प्यार इस घर में सबसे ज्यादा है और जिंदगी के भी इसके मायने है। इस वजह से अब उसे चिंता नहीं करना चाहिए।

अनुपमा को हुई कैफे की चिंता

जाते – जाते अनुपमा पाखी और तोशु को भी कहती है जिदंगी में जितना मिले उतने में ही खुश रहना चाहिए। वही दूसरी तरफ ईशानी अपना काम कर रही होती है। जहां एक शख्स आकर उसका फोन चुरा कर लेकर चला जाता है। बंकू और दिग्विजय दोनों ही इस चीज को देखते है और बंकू उसका फोन लेने के लिए चोर के पीछे दौड़ता है। ऐसे में बंकू चोर से फोन लेता है और ईशानी बंकू को ही चोर समझ बैठती है लेकिन, बंकू के लिए दिग्विजय कहता है कि, उसने फोन लाकर दिया है शहर आपका है और काम आपका है लेकिन, समझने की बात ये है कि, चोरी बंकू ने नहीं की है। ईशानी कुछ भी नहीं कहती है। वही श्रृति को लेकर अब गौतम और वसुंधरा के मन में तरह – तरह के सवाल उठ रहे होते है। वही राही से श्रुति अनुपमा के बारे में पूछ रही होती है। अनुपमा के बारे में राही बताती है किस किस तरह से होटल का सपना अनुपमा ने आधा कर दिया है। इस बीच ही अनुपमा को लेकर श्रुति काफी जायदा परेशान होती है। राही से प्रेम बात करने की कोशिश करता है लेकिन श्रुति के पास होने की वजह से प्रेम राही बात नहीं कर पाता है और इसे प्रेम अपना सजा समझता है।

अनुपमा की चिंता

वसुंधरा और गौतम बात करते है कि, श्रुति को नहीं बल्कि उसे अब अनुपमा पर ध्यान देना है क्योंकि, अनुपमा वापस आ गई है। राही को श्रुति कभी भी अकेले समझने की गलती करने से मना करती है और कहती है सब कुछ अच्छा होगा और चिंता करने की बात नहीं है। ये सुनकर वसुंधरा परेशान हो जाती है। श्रृति से वसुंधरा उसका रिश्ता पूछती है अनुज से। श्रृति ज्यादा कुछ कहती नहीं है लेकिन वो ये कहती है कि, अनुज के साथ उसका खास रिश्ता था। जिसकी वजह से राही भी उसकी खास है। बाकी इन्फॉर्मेशन अब श्रुति गूगल करने के लिए कहती है। जिसके बाद श्रुति के बारे में गौतम पढ़ता है और उसके होश उड़ जाते है। राही को लेकर प्रेम से श्रृति कहती है हमेशा उसका ख्याल रखना होगा। क्योंकि उसके चेहरे की स्माइल गायब नहीं होनी चाहिए।वही दूसरी तरफ, अब अनुपमा बंकू और दिग्विजय के साथ कैफे की जगह दिखाती है। जिसे देखकर सभी अनुपमा से उसके काम के बारे में पूछते है। लेकिन अनुपमा बताती नहीं है। अनुपमा अब कैफे के बारे में सोचने के लिए कहती है जिसे सिर्फ और सिर्फ आगे बढ़ाना है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मंदिर में श्रुति पूजा करती है लेकिन अनुपमा को प्रसाद की जगह वहां अचानक उसके हाथ में लॉकेट गिरता है और वो देने के लिए बाहर आती है। जहां लॉकेट में वो अब राही और अनुज की फोटो देखती है और उसे समझ नहीं आता है लॉकेट किसका है ? ऐसे में श्रृति वहां आती है और कहती है लॉकेट उसका है। अनुपमा उसे पूछती है वो कैसी है ? मेरी बेटी से वो कभी भी मिल सकती है लेकिन मां उसक पास है। ऐसे में अब श्रुति कहती है अगर है तो आज वो अकेले नहीं रहती। जिसके बाद अनुपमा से वो लॉकेट ले लेती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here