32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 27th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा की बढ़ी मुसीबतें, माही ने छोड़ा घर

अनुपमा 27th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा को दिग्विजय गुंडों से बचाता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा अपनी जिंदगी की लड़ाई से थककर मंदिर में आती है और बार वो ही ऐसी मुसीबत में कैसे फंस जाती है। इस बात की शिकायत करती है।

अनुपमा हुई इमोशनल

वही दूसरी तरफ राही को माही की चिंता होती है और वो घर में सभी के सामने गौतम पर इल्जाम लगाती है कि उसकी वजह से ही माही ने घर छोड़ दिया है। अनुपमा मंदिर में जया को आते हुए देखती है जिसके बाद वो अपने आपको संभालती है। वही दूसरी तरफ, प्रेम राही को समझाता है और उसे कहता है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। दोनों मिलकर कही ना कही उसे ढूंढ लेंगे। राही और प्रेम दोनों ही चले जाते है माही को ढूंढने के लिए। लेकिन इस बीच भी वसुंधरा देती है गौतम का साथ और कहती है कि, ये रिश्ता माही और गौतम का है उन्हें ही संभालना होगा। गौतम कहता है उसे भी नहीं पता है माही कहां चली गई है।

अनुपमा ने की मदद

जया अनुपमा को लेकर वहां से अपने घर चली जाती है। जिसके बाद अनुपमा बंकू को बताती है क्या कुछ हुआ है उसके साथ। अनुपमा ऐसे में अपने घर को संभालने की बात करती है। जिसके बाद अब पॉल आता है अनुपमा के घर पर और उसे घर से बाहर निकाल देने की धमकी देता है। जिसके बाद अनुपमा अपने घर के अंदर बंद हो जाती है लेकिन, पॉल वहां पर रखे सारे पौधे को तोड़ने की कोशिश करत है। लेकिन तब तक अनुपमा वहां आ जाती है और पॉल से मारने की कोशिश करता है। लेकिन तब तक दिग्विजय आकर पॉल और उसके गुंडे को जमकर मारता है और उसे वापस यहां आने से मना करता है। राही और प्रेम फोटो के जरिए माही को ढूंढते है जहां माही उन्हें मिलती है। लेकिन माही अब घर नहीं जाना चाहती है। राही और प्रेम माही को मनाते है लेकिन, फिर भी माही जिद्द करती है अब उसे अकेले रहना हम जिसके बाद राही माही को रहने के लिए बा बाउजी के पास जाने के लिए कहती है। माही सोचने लग जाती है। गुंडों से बचाने के बाद अनुपमा दिग्विजय अनुपमा को घर से निकालने की धमकी देता है और उसके समान को भी बाहर फेंक देता है। अनुपमा और बंकू दोनों ही दिग्विजय को समझाने की कोशिश करते है। ऐसे में दिग्विजय उसे भी घर से निकाल देने की धमकी देता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, दिग्विजय कैफे को साफ करता है। जहां, वो बंकू को बुलाता है और कहता है उसे झाड़ू देने के लिए। जिसके बाद बंकू के ना होने की वजह से अनुपमा झाड़ू लेकर आती है और जगह को देखती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here