32 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026

अनुपमा 26th मई 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा ने दी परी को हिम्मत, श्रुति की नई स्ट्रेटजी

अनुपमा 26th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा प्रेरणा को देती है काम।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा प्रेरणा को हिम्मत देती है और उसे कहती है कि, वो अब अनुपमा के कैफे को ज्वाइन कर सकती है।

राही और प्रेम की नाराजगी

क्योकि अनुपमा नहीं चाहती है प्रेम और राही के बीच प्रेरणा पर कोई और भी आरोप लगे। वही दिग्विजय भी उसे नई ट्रिक देता है और कहता है इस कैफे में वो बहुत कुछ संभाल सकती है। जिसके बाद प्रेरणा के साथ सभी डांस करते है और उसे काम करने के लिए कहते है। वही दूसरी तरफ अब तोशु ये चीज जाकर प्रेम और राही को बता देता है कि, प्रेम और राही किस तरह से प्रेरणा की चिंता कर रहे है लेकिन प्रेरणा जो है अब अनुपमा के साथ काम करेगी। राही और प्रेम सोचने लग जाते है वार किया है तो अब वार ही किया भी जाएगा। वही अब कैफे में तरह – तरह के कहने बनाये जाते है और प्रेरणा के काम को एप्रिशिएट किया जाता है। क्योंकि, प्रेरणा को कुछ चीजें बहुत अच्छी लगती है और इस काम के लिए ही उसने ज्वाइन भी किया हुआ होता है।

अनुपमा का गुस्सा

इस बीच ही प्रेरणा और अंश के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। जहां, अब प्रेम और राही प्रेरणा के लिए बदले की आग में जलते है। घर में परी और राजा भी आते है और परी को लेकर सभी लोग बहुत खुश होते है। अनुपमा परी की नजर उतारती है लेकिन तब तक तोशु कहता है परी और परी के बच्चे से अनुपमा को दूर रहना चाहिए। लेकिन किंजल ये अब से तोशु को ही दूर रहने के लिए कहती है। जहां वो तोशु को बुरा भला कहती है। वही प्रेम के कैफे में कस्टमर आते है और खाने की बुराई करके चले जाते है। क्योंकि, खाना फ्रेश नहीं होता है प्रेम और राही की बेइज्जती हो जाती है। जिसके बाद अब प्रेम और श्रुति इस बात को लेकर कहते है कि, प्रेरणा थी सब्जी लेकर आती थी लेकिन हर बार सब्जी फ्रेश कैसे दे सकते है ? ये कहना श्रुति का होता है। प्रेम और राही अपने काम को लेकर परेशान हो जाते है। जहां वो कहते है कि, फ्रेश सब्जी रहेगी तो ज्यादा अच्छा रहें वाला है। वही अनुपमा परी की उदासी को समझ जाती है। लेकिन, परी को अनुपमा और किंजल दोनों हिम्मत देते है कि, सारी महिला ऐसे काम करती है। वजन ऊपर नीचे होता है लेकिन इसका मतलब नहीं होता है कि वो कुछ का नहीं सकती है या कुछ खराब होगा ये भी एक मां बने की निशानी होती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा काम की वजह से परेशान हो जाती है। जिसके बाद अनुपमा की मदद दिग्विजय करता है और कहता है उसे सभी चीजों के लिए मदद करनी होगी। ख्याति बा से पूछती है वो गोवा क्यों गई थी ? ऐसे में अब वसुंधरा के घर दिग्विजय जाता है और कहता है और उसे कहता है उसे बता दीजिए वो क्यों गए थे ? दिग्विजय कहता है वो उसके बेटे से हाथ मिलाकर उसे बाहर निकलवाना चाहता है। गौतम दिग्विजय को मारने की कोशिश करता है लेकिन, तब तक दिग्विजय उसका हाथ मोड़ देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here