32 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

अनुपमा 25th मई 2026 रिटेन अपडेट : प्रेरणा की जान आई खतरे में, परी की बढ़ी मुश्किलें

अनुपमा 25th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा को समझ नहीं आता है किस तरह वो बचाए प्रेरणा की जान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत प्रेम और राही से होती है। जहां, प्रेम को वसुंधरा शाबाशी देती है और कहती है उसने अच्छा काम किया है जो प्रेरणा को बाहर कर दिया है। ऐसे में अब प्रेरणा को लेकर राही को ये फैसला सही नहीं लगता है।

अनुपमा की कोशिश

वसुंधरा को राही को शांत रहने के लिए कहती है क्योंकि, राही का सारा फैसला ऐसे ही गलत होता है। वही दूसरी तरफ अब अनुपमा अपने कैफे के कंपटीशन की तैयारी करती है जिसमें दिग्विजय उसका साथ देने के लिए आता है। दोनों ही मिलकर चीजों को लेकर बात करते है। साथ ही अनुपमा दिग्विजय को बढ़ावा देती है कि उसे अपन काम को किस तरह से करना है। दोनों ही दोस्ती एकसाथ जमने लग जाती है। वही अब परी ghr mw खुशियां लेकर आती है। जहां प्रेग्नेंसी की खबर को सुनकर वसुंधरा अपने गले का हार परी को देती है। ये देखकर नीता काफी ज्यादा खुश हो जाती है। वही अब नीता प्रेम और राही से आग निकलने की बात राजा से करती है। लेकिन परी कुछ भी कहती नहीं है। अनिल नीता को इस मामले में चुप रहने के लिए ही कहता है और कहता है उसे बात ही नहीं करनी है। गौतम चिंता में आ जाता है कि, अब धीरे – धीरे इस घर में बच्चे की लाइन लग जाएगी इसलिए अब उसे संभालना होगा। प्रेम अपने कैफे के काम के लिए परेशान रहता है। जहां अब उसकी अंतरात्मा उसे सवाल करती है क्या सच में वो बदल गया है ? क्या सच में अनुपमा पर से उसका विश्वास उठ गया है ?

प्रेम का गुस्सा

अगली सुबह अनुपमा पूजा करती है और बाऊजी और दिग्विजय दोनों ही अनुपमा की तारीफ करते है। अनुपमा से जब तक कोई बात कर पाता तब तक ईशानी वहां प्रेरणा की खबर लेखा आती है। जहां, ईशानी कहती है प्रेरणा ने जान लेने की कोशिश की है। अनुपमा इस चीज को लेकर परेशान हो जाती है। जहां प्रेरणा की हालत को देखते हुए उसे हॉस्पिटल लेकर जाने की बात होती है। अनुपमा को प्रेरणा के लेटर मिलता है और उसे प्रेम और राही की गलती पता चलती है। बाहर निकलते ही प्रेम और राही को अनुपमा कोसती है और कहती है उसे समझना होगा कि ये हरकत उसने नहीं की है। अनुपमा जी बातों से राही और प्रेम को दुख होता है। घर पर प्रेरणा ठीक हो कर आती है। जिसके बाद प्रेरणा से मिलने का राही और प्रेम फैसला करते है लेकिन श्रुति उसे रोकती है और कहती है ऐसा करना सही नहीं रहने वाला है। क्योंकि वो जानती है वो इस लायक नहीं है लेकिन अभी लिए उसे सबसे पहले अपने पर काम करना है। प्रेरणा अनुपमा और सबसे माफी मांगती है लेकिन, कोई कुछ कहता नहीं है। अनुपमा प्रेरणा को समझाती है जहां, वो कहती है कि, चीजों को उसे समझना होगा अपने पर विश्वास करना होगा।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा काम की वजह से परेशान हो जाती है। जिसके बाद अनुपमा की मदद दिग्विजय करता है और कहता है उसे सभी चीजों के लिए मदद करनी होगी। वही दूसरी तरफ बाऊजी, अनुपमा और दिग्विजय तीनों मिलकर चाय पीते जिसे देखकर बा को अच्छा नहीं लगता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here