26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

अनुपमा 24th जनवरी 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा की बढ़ी मुश्किलें, क्या होगा अब नया अंजाम ?

अनुपमा 24th जनवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अब अनुपमा चाहती है किसी भी तरह वो केस जीत जाए।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत भारती और वरुण से होती है। जहां वरुण और रजनी को लेकर भारती चॉल वालों से लड़ती है और कहती है रजनी और अनुपमा का ये मामला है। इसलिए उसे बीच में नहीं बोलना चाहिए।

अनुपमा का गुस्सा

अनुपमा का अहसास भारती बताती है कि, किस तरह उसकी वजह से आज उसके गले में मंगलसूत्र है। लेकिन इस कारण ही जसप्रीत और भारती की बहस होती है और जसप्रीत कहती है वो अपने बचपन की सहेली को धोखा देती है। उसकी बहु तो हर किसी को धोखा देगी। जसप्रीत और सरिता अनुपमा को समझाती है और भारती को कहती है कि किस तरह से रजनी ने सब परेशान कर रखा है। अनुपमा भारती को कहती है वो अपनी जिदंगी में खुश रहे बस रजनी और उसके बीच उसे नहीं आना है। वसुंधरा की तबियत को लेकर पराग को समझ नहीं आता है वो क्या करे ? इस बीच पराग को ख्याति समझाने आती है लेकिन पराग उसे भी मना कर देता है और कहता है अभी उसे कुछ समझना नहीं है। वसुंधरा की तबियत में सुधार होता है लेकिन पराग के हाथ से वसुंधरा पानी पीने से मना कर देती है। जिसके बाद नीता पराग से झगड़ा करती है कि किसने हक दिया है ? पराग को इस घर के हिस्से और मेरे हिस्से को बेचने का ?

रजनी की चाल

अनिल भी इस बात को लेकर बहस करता है और कहता है उसके भाई ने जो भी किया है सही नहीं किया है। लेकिन किसी के बातों का पराग जवाब नहीं देता है। प्रार्थना अपने पापा को फोन कर रही होती है लेकिन कोई उठाता नहीं है और ऐसे में प्रार्थना को उसके घर जाने की बात पाखी कहती है लेकिन अंश मना करता है और कहता है जब उसका ख्याल कोई रख नहीं रहा तो क्यों फिर ? अंश को प्रार्थना अनुपमा के पास जाने की बात करती है। लेकिन, ये बात भी वो सुनता नहीं है लेकिन अंश कोई भी फैसला लेता तब तक अनुपमा का वीडियो कॉल आता है और वो कहती है कि, कही नहीं जाएगा अंश उसे सिर्फ और सिर्फ प्रार्थना का ख्याल रखना है। अनुपमा घर वालों को समझाती है कि मुश्किलें है लेकिन लड़ की जाएगी। अनुपमा का मूड ठीक करने के लिए सभी लोग उसके लिए आइस्क्रीम लेकर आते है। जहां सभी हिम्मत की बात करते है। वही प्रेरणा का गुस्सा रजनी पर फूट जाता है कि किस तरह से उसे धोखा दिया गया है।

राही की बढ़ी चिंता

प्रेरणा रजनी के कुछ तस्वीरों को चुड़ैल जैसा बनाती है जिसे देखकर रजनी का वो मजाक बनाती है और कहती है कि आप ऐसी ही हम हैं। लगातार अनुपमा को लेकर प्रेरणा बहस करता है और ऐसे में रजनी उस पर हाथ उठाती है लेकिन वरुण उसे रोक लेता है। रजनी अनुपमा को लेकर कहती है कि अनुपमा ने सभी को अपनी साइड कर लिया है लेकिन वो बदला लेकर रहेगी। राही को वसुंधरा अनुपमा को उसने क्यों बुलाया है ? राही कहती है सारी चीजों को ठीक करने के लिए। अनुपमा चॉल वालों को लेकर एक मैसेज देती है कि अहमदाबाद वो जा रही है काम से लेकिन, जल्द वो आ जाएगी। सभी को लगता है अनुपमा भाग गईं है लेकिन, असल में अनुपमा पराग से बात करने आई होती है। वसुंधरा और अनुपमा के बीच में प्रेम अनुपमा को लेकर कहता है कि, मम्मी कुछ गलत नहीं करेगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के लिए राही कहती है वसुंधरा से कि, मम्मी पापा का ही साथ देगी और ऐसे में अनुपमा को कुछ समझ नहीं आता है कि वो क्या करे ? दूसरी तरफ अनुपमा पेपर को संभाल रही होती है और रास्ते में पत्थर आने की वजह से पेपर और वो दोनों गिर जाते है। जहां अब अनुपमा को रजनी चैलेंज करती है कि, वो हर जगह से हार जाएगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें