31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

अनुपमा 23rd मई 2026 रिटेन अपडेट : प्रेरणा और प्रेम की टूटी दोस्ती, अनुपमा को मिला बड़ा ऑडर

अनुपमा 23rd मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान प्रेरणा को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत प्रेम से होती है। जहां, प्रेम अपने ऑडर को याद कर दुखी और गुस्सा दोनों ही हो रहा होता है। जिसके बाद वही अनुपमा अपने कैफे में मेहमान का वेलकम करती है क्योंकि उसके कैफे में कस्टमर की लाइन लगी हुई होती है।

अनुपमा की कोशिश

प्रेम के कैफे में कुछ लोग आते है जहां वो देखते है अनुपमा का कैफे और वहां जाने का फैसला करते है ऐसे में प्रेम का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ जाता है और अनुपमा ये सभी चीजें देखती है और अपने जरिये उन्हें शांत रहने के लिए कहती है। अनुपमा अपने कुछ कस्टमर को प्रेम के कैफे में भेजती है और उन्हें खाना ट्राय करने के लिए कहती है। दोनों अपने कंप्टीशन के लिए फॉर्म भरते है और अनुपमा को दिग्विजय समझाता है कि उसे करना होगा। क्योंकि पहले भी वो जीत चुके हुए है और ए बार भी जीतेंगे। जिसके बाद दोनों ही अपने फैसले को सही साबित कर सकते है। प्रेम और राही भी वहां आता है और एक दूसरे के साथ उनका आमना – सामना होता है। प्रेम को अनुपमा दिया हुआ चैलेंज याद आता है। जिसके बाद दोनों ही अपना फॉर्म भर कर वहां से चले जाते है।

प्रेम का गुस्सा

परी अपने पार्लर से आती है और उसे अचानक चक्कर से लगता है। वसुंधरा और सभी लोग घर में रहते है। जहां मोटी बा को लगता है अब घर में बेबी आने वाला है और ऐसे में अब सभी लोग खुश होते है लेकिन परी नहीं होती है। प्रेम के कैफे में कुछ लोग आते है जो प्रेम को बड़ा ऑडर देने की बात करते है कुछ 1 बजे तक वो आने वाले होते है। लेकिन वही शक्श दिग्विजय का दोस्त होता है और दिग्विजय उसे अपना कैफे दिखाता है। परी को कमरे में राजा की खुशी देखी नहीं जाती है क्योंकि वो इरिटेट हो रही होती है। ख्याति वहां आती है और अपने दिल की बात परी उसे बताती है कि, वो अभी मां नहीं बना चाहती है और ये सब रीजन किसी और भी कारण हो सकता है। ख्याति परी को शांत हो जाने के लिए कहती है। दूसरी तरफ प्रेम इस बात की खुशी प्रेरणा को भी बताता है। जहां सभी लोग ऑडर की तैयारी करते है ऐसे में अनुपमा दिग्विजय के दोस्त को खाने की जिद्द करती है कि खाना खा कर उसे जाना होगा जिसकी वजह से अनुपमा को वो ऑडर मिल जाता है। प्रेम को फोन आता है कि ऑडर कैंसिल करना होगा क्योंकि उनका कैफे छोटा है। दिग्विजय अनुपमा को कहता है 30 लोग का खाना बनाना होगा क्योंकि, उसके दोस्त ने मीटिंग यहां रखी हुई है। अनुपमा खाना बनाने के लिए तैयार हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, सुधीर का ऑडर ना मिलने की वजह से श्रुति प्रेरणा को भला बुरा कहती है क्योंकि, उसे लगता है प्रेरणा ने सभी को भेजा है अनुपमा के कैफे में। प्रेम और प्रेरणा का रिश्ता टूट जाता है। जहां श्रुति अनुपमा को भी भला बुरा कहती है। वही दूसरी तरफ प्रेरणा जहर पी लेती है। जहां वो लिखती है कि, उसने प्रेम को धोखा नहीं दिया है। सभी जल्द से जल्द प्रेरणा को हॉस्पिटल लेकर जाते है। जहां, अब अनुपमा को समझ नहीं आता है वो क्या करे ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here